सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि 15 मई को शस्त्र-शास्त्र पूजन होगा। इसके तहत देशभर में शस्त्र पूजन किया जाएगा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के समापन पर जयपुर में ‘ब्राह्मणरत्न’ सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। सम्मान समारोह में समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, व्यवसायी, चिकित्सा, शिक्षा शास्त्री सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लब्ध प्रतिष्ठित ब्राह्मण प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। 6 मई को ताड़केश्वर महादेव मंदिर चौड़ा रास्ता में 5100 दीपों से महाआरती की जाएगी। 8 मई को ‘भगवान परशुराम जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषय पर विचार गोष्ठी होगी। 9 मई को परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन स्थित भगवान परशुराम सर्किल पर छोटे बच्चे दीप प्रज्जवलन करेंगें। 10 मई को मुख्य समारोह में भगवान परशुराम जी की मूर्ति की प्रतिष्ठा होगी। साथ ही पूरे प्रदेशभर में शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी।