scriptदो फर्मों पर SIB का छापा, 50 लाख से अधिक की हेराफेरी पकड़ में आई | m SIB raids firms, seizes fake ITC worth more than 50 lakhs, this is the whole case | Patrika News
सहारनपुर

दो फर्मों पर SIB का छापा, 50 लाख से अधिक की हेराफेरी पकड़ में आई

काष्ठ नगरी सहारनपुर की दो फर्मों पर SIB की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान करीब 50 लाख से अधिक की हेराफेरी यानी इतनी कीमत की फर्जी आईटीसी पकड़ी गई। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ( SIB ) की टीम ने नगर की दो फर्मों पर शुक्रवार को छापेमारी की। शाम तक हुई जांच […]

सहारनपुरMay 03, 2024 / 10:56 pm

Shivmani Tyagi

saharanpur_municipal_corporation.jpg

saharanpur municipal corporation

काष्ठ नगरी सहारनपुर की दो फर्मों पर SIB की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान करीब 50 लाख से अधिक की हेराफेरी यानी इतनी कीमत की फर्जी आईटीसी पकड़ी गई। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ( SIB ) की टीम ने नगर की दो फर्मों पर शुक्रवार को छापेमारी की। शाम तक हुई जांच में इन दोनों फर्मों पर 50 लाख रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लिए जाने का लेने का मामला सामने आय। टीम रात तक यहां लगी हुई थी। इससे भी अधिक फर्जीवाड़ा होने की आशंका जताई गई हैष
राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने बताया कि विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने शहर के कामधेनु कॉम्प्लेक्स और प्रताप विहार की दो अलग-अलग फर्मों पर छापेमारी की थी। विभागको सूचना मिली थी कि यहां बाप-बेटे की दो फर्मों के बीच में समव्यवहार किया जा रहा है। इसी सूचना पर छापेमारी की गई थी। जब पड़ताल की गई तो 50 लाख से अधिक कीमत के बोगस आईटीसी लिए जाने का फर्जीवाड़ा सामने आया। रात तक की पड़ताल में बड़े पैमाने पर बोगस खरीद के साथ ही बोगस आईटीसी लिए जाने की आशंका उजागर हो गई। अपर अयुक्त ने कहा कि पड़ताल परी हो जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना फर्जीवाड़ा है।

Hindi News/ Saharanpur / दो फर्मों पर SIB का छापा, 50 लाख से अधिक की हेराफेरी पकड़ में आई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो