script48 साल के व्यक्ति ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार | six year old gir raped by 48 Year old man in Mumbai | Patrika News
राज्य

48 साल के व्यक्ति ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

मुंबई के मुंब्रा में छह साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 48 वर्षीय आरोपी ने 21 अक्टूबर को बच्ची के साथ ऑटो रिक्शा में रेप की घटना को अंजाम दिया था।

Oct 24, 2016 / 08:15 pm

Kamlesh Sharma

rape

rape

 मुंबई के मुंब्रा में छह साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 48 वर्षीय आरोपी ने 21 अक्टूबर को बच्ची के साथ ऑटो रिक्शा में रेप की घटना को अंजाम दिया था। 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब बच्ची शाम को घर से स्नैक्स लेने के लिए दुकार पर गई तो उसी दौरान आरोपी मोहम्मद नासिर अब्दुल राशिद बच्ची को बहला-फुसला कर ऑटो रिक्शा में ले गया और बच्ची के साथ रेप किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि वह मानसिक तौर पर अस्थिर है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 376, 506 (2) और पॉस्को अधिनियम 2012 की धारा 4 व 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रहेगा।
बच्ची ने दी थी सारी जानकारी

घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बच्ची ने घर जाकर अपने माता-पिता को सारी घटना की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद माता-पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

Home / State / 48 साल के व्यक्ति ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो