scriptभोपालः बाघ के घुसने से मचा हड़कंप, 8 घंटे दहशत में रहा शहर | Tiger make panic in Bhopal city for 8 hours | Patrika News
राज्य

भोपालः बाघ के घुसने से मचा हड़कंप, 8 घंटे दहशत में रहा शहर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र में बाघ ने लगातार आठ घंटे तक आतंक मचा दिया। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे बैरसिया रोड में नबीबाग स्थित
केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान परिसर (सीआईए) में बने मकान की छत पर
बाघ को देखा गया। जिसके बाद खबर आग की तरह फैल गई। दो-तीन मिनट में ही काफी
भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया गया।

Oct 29, 2015 / 07:12 pm

Jyoti Kumar

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र में बाघ ने लगातार आठ घंटे तक आतंक मचा दिया। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे बैरसिया रोड में नबीबाग स्थित केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान परिसर (सीआईए) में बने मकान की छत पर बाघ को देखा गया। जिसके बाद खबर आग की तरह फैल गई। दो-तीन मिनट में ही काफी भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया गया।

करीब नौ बजे पहुंचे रेस्क्यू दल ने 8 घंटे की मशकक्त के बाद बाघ को पकडऩे में बड़ी कामयाबी हासिल की। वन विभाग की टीम बाघ को वन विहार ले गई है, जहां उसका मेडिकल चेकअप कर उसे शिफ्ट करने की योजना बनाई जाएगी।



जानकारी के मुताबिक मंडलोई के चीखते ही लोगों का मजमा जुड़ गया। जब लोगों ने बाघ को देखा तो उनके होश उड़ गए। मौके पर दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दूसरे मकान की छत पर चढ़कर बाघ को बेहोश करने के लिए एक के बाद एक पांच बार उस पर ट्रेंक्यूलाइजर से निशाना लगाया, तब जाकर बाघ बेहोश हुआ। रेस्क्यू टीम अब बाघ को जाल में बांधकर ले जा रही।

tiger

वन विहार के अधिकारियों ने बताया कि ये बाघ पीटी-1 है, जो समरधा रेंच से होते हुए यहां तक पहुंचा था। नरेला विधायक विश्वास सारंग भी खबर लगते ही मौके पर पहुंच गए। सारंग ने बचाव अमले को निर्देश दिए कि वे बाघ को ऐसे काबू करें, ताकि कोई और उसका शिकार न बन पाए। सारंग खुद सीआईए सेंटर की बिल्डिंग पर ऊपर चढ़ गए और वहीं से अंदर बैठे बाघ की हरकतों का जायजा लेते रहे।

tiger

मौके पर पहुंचे डीएफओ एके सिंह के मुताबिक बाघ की उम्र 3 से 4 साल के बीच है। यह बाघ केरवा और कलियासोत में सक्रीय बाघ से अलग है। यह बाघ समरधा रेंज के प्रेमपुरा से बालमपुर क्षेत्र में विचरण करता है। शायद शिकार के चलते भटक कर यहां तक आ गया होगा। उन्होंने बताया कि बाघ को बेहोश कर वन विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। जहां 15 दिन तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद इसे पुन: इसके क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

tiger

वन विभाग की टीम को टाइगर को बेहोश करने के लिए गन से दवा देने में काफी परेशानी हो रही थी पर चार बार के प्रयास के बाद को बेहोश कर दिया गया। दरअसल बाघ एक छत पर आराम से सो रहा था। गन से दवा उसकी रेंज तक नहीं पा रही थी। नगर निगम से हाईड्रोलिक मशीन बुलाई गई।


Home / State / भोपालः बाघ के घुसने से मचा हड़कंप, 8 घंटे दहशत में रहा शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो