scriptमहाकाल मंदिर में मुख्यमंत्री का परिवार भी था मौजूद, आग में झुलसे 16 पुजारी | accident during bhasma aarti in mahakal temple, a dozen people got burnt in the fire, Chief Minister's family safe | Patrika News
उज्जैन

महाकाल मंदिर में मुख्यमंत्री का परिवार भी था मौजूद, आग में झुलसे 16 पुजारी

accident during bhasma aarti- महाकाल के गर्भ गृह में हुए हादसे के वक्त मुख्यमंत्री के परिवार के लोग भी शामिल थे…। वे सभी सुरक्षित हैं…। हादसे की खबर सुनकर सीएम मोहन यादव उज्जैन रवाना हो रहे हैं…।

उज्जैनMar 25, 2024 / 09:21 am

Manish Gite

ujjain-mahakaleshwar-accident.png

महाकाल की भस्म आरती के दौरान मुख्यमंत्री के परिवार के लोग भी थे।

महाकाल मंदिर में सोमवार को सुबह भस्म आरती के दौरान भीषण हादसा हो गया। गर्भगृह में भस्म आरती के बाद जब परंपरागत गुलाल खेला जा रहा था, तभी वहां अचानक आग लग गई और इस दौरान 16 पुजारी और सेवक घायल हो गए। गंभीर घायल 8 पुजारियों को इंदौर रेफर किया गया है। घटना के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी और बेटा भी शामिल था। हालांकि सीएम के परिवार के लोग सुरक्षित हैं। खबर लगते ही मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना हो रहे हैं।

होली के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर से बुरी खबर आई है। भस्म आरती के बाद महाकाल के गर्भगृह में परंपरागत गुलाल खेला जा रहा था, तभी वहां अचानक आग लग गई। इस दौरान एक के बाद एक 16 लोग इसकी चपेट में आ गए। आग में झुलसे लोगों में से 8 पुजारियों को इंदौर रेफर किया गया है। बाकी का इलाज उज्जैन के अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

 

https://twitter.com/DrMohanYadav51?ref_src=twsrc%5Etfw
Breaking News : महाकाल भस्‍मारती के दौरान गर्भगृह में आग, 13 पुजारी और सेवक झुलसे

 

 

बताया जा रहा है कि जब आग लगी उस वक्त मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का परिवार भी भस्म आरती में शामिल था। उनकी पत्नी, बेटे और बहू भी बाबा के दर्शन करने गए थे। इस घटना के दौरान वे गर्भगृह के बाहर थे। अफरा-तफरी के दौरान वे एक तरफ आ गए और अब सुरक्षित हैं।

 

घायलों में महाकाल मंदिर के पुजारी शामिल हैं। इनमें संजय गुरु, नानू गुरु, विकास गुरु, आनंद, मनोज, शिवम, कमल, मंगल, अंश पुरोहित, महेश शर्मा सेवक, चिंतामन गेहलोत आदि शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इंदौर रैफर किया गया है।

पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर में परंपरागत होली समारोह मनाया जा रहा था। तभी गुलाल के कारण गर्भगृह में आग फैल गई। जिसमें ज्यादातर मंदिर के पुजारी घायल हैं। हमनें उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

 

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Ujjain / महाकाल मंदिर में मुख्यमंत्री का परिवार भी था मौजूद, आग में झुलसे 16 पुजारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो