धुलेंडी के मौके पर मद्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्मारती के दौरान आग लगने का मामला सामने आया है। आग की चपेट में आने से पांच पुजारियों के साथ साथ करीब 6 सेवक आग से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ, तब मंगिर परिसर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बेटा, बेटी और पत्नी भी मंदिर में ही मौजूद थे।तीनों भस्मारती दर्शन करने महाकाल मंदिर गए थे। हालांकि, अभी अभी उन सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि हो गई है।