scriptयूपी चुनाव : पांचवें चरण के लिए 51 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49.19 फीसदी वोटिंग | up election live fifth phase polling 11 districts of 51 seats | Patrika News
राज्य

यूपी चुनाव : पांचवें चरण के लिए 51 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49.19 फीसदी वोटिंग

पांचवे चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी मतदान हो रहा है। यहां से गठबंधन होने के बावजूद सपा और कांग्रेस दोनों ने प्रत्याशी उतारे हैं।

Feb 27, 2017 / 05:09 pm

पुनीत कुमार

up election

up election

यूपी में 51 विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण का मतदान जारी है। जहां सुबह सात बजे 11 जिलों में वोटिंग शुरू होने के बाद दोपहर होते-होते मतदान ने तेजी पकड़ ली। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 49.19 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। वहीं दोपहर एक बजे तक 38.72 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह 11 बजे तक 51 सीटों पर 27 फीसदी मतदान हो चुका था। 
https://twitter.com/ANINewsUP/status/836156994285260801
पांचवें चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक 10.77 फीसदी मतदान दर्ज की गई थी तो पहले दो घंटे के दौरान गोंडा में 11 फीसदी, फैजाबाद में 11 फीसदी, बलरामपुर में 11.5 फीसदी और संतकबीरनगर में 10 फीसदी वोटिंग हुई। इस चरण में अंबेडकरनगर की आलापुुर सीट पर सपा उम्मीदवार चंद्रशेखर कश्यप के निधन की वजह से चुनाव टल गया है। अब यहां 9 मार्च को मतदान होगा। सपा ने उनकी पत्नी संगीता को टिकट दिया है। 
पांचवे चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी मतदान हो रहा है। यहां से गठबंधन होने के बावजूद सपा और कांग्रेस दोनों ने प्रत्याशी उतारे हैं। सपा से गायत्री प्रजापति और कांग्रेस से अमिता सिंह चुनाव लड़ रही हैं। वहीं बीजेपी ने गरिमा सिंह को टिकट दिया है। गौरतलब है कि परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति विवादों में भी रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में रेप का केस दर्ज हुआ है। तो वहीं प्रजापति ने सुल्तानपुर में वोट डालने के बाद सपा की सरकार बनने और जीत का दावा किया है।
https://twitter.com/hashtag/uppolls2017?src=hash
कांग्रेस नेता संजय सिंह ने अपनी पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार अमिता सिंह के साथ वोट डाला। यह चरण सपा और कांग्रेस गठबंधन के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि 2012 के विधानसभा चुनाव में इनमें से करीब 80 फीसदी सीट इन्हीं दोनों पार्टियों ने जीती थी। पिछली बार सपा के खाते में क्षेत्र की 37 सीटें गई थीं, तो वहीं भाजपा और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली थीं, जबकि बसपा को तीन और पीस पार्टी को दो सीटें हासिल हुई थी। 
https://twitter.com/hashtag/uppolls2017?src=hash
ध्यान हो कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान हो रहा है। जहां छठे दौर में 4 मार्च को 49 सीटों पर और सातवें दौर में 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा। तो वहीं वोटों की गिनती का काम 11 मार्च को होगा। 

Home / State / यूपी चुनाव : पांचवें चरण के लिए 51 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49.19 फीसदी वोटिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो