scriptदुनिया की सबसे मोटी महिला का सफल ऑपरेशन, 21 दिनों में 108 किलो घटा वजन | World's Heaviest Woman Eman Ahmed Surgery Done | Patrika News
राज्य

दुनिया की सबसे मोटी महिला का सफल ऑपरेशन, 21 दिनों में 108 किलो घटा वजन

दुनिया की सबसे मोटी महिला इमान अहमद का मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में सफल इलाज हुआ है। सफल ऑपरेशन के बाद इमान का वजन 108 किलो कम हुआ है।

जयपुरMar 09, 2017 / 09:56 pm

Kamlesh Sharma

Eman Ahmed

Eman Ahmed

 दुनिया की सबसे मोटी महिला इमान अहमद का मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में सफल इलाज हुआ है। सफल ऑपरेशन के बाद इमान का वजन 108 किलो कम हुआ है। 

इस सफलता के पीछे डॉक्टरों की 21 दिनों की मशक्कत है, जिससे उनका 108 किलो घटाया गया है। इमान का वजन अब 392 किलो है। डॉक्टर उनके वजन को घटाकर 200 किलो तक लाने का प्रयास कर रहे हैं।
कुछ दिनों में खुद चल सकेंगी इमान

विषेष डॉक्टरों का एक दल पिछले 25 दिनों से उनकी सर्जरी कर रहा है। इस दौरान इमान को खाने में सिर्फ तरल पदार्थ ही दिए जा रहे हैं।
 डॉक्टर मफी लकड़ावाला ने कहा कि इमान अब अपने बल पर बैठने लगी है। कुछ दिनों में वह पैरों पर खड़ी होकर चल भी सकेंगी। दूसरी सर्जरी के बाद 25 दिन में उसका वजन 50 किलो और कम होगा।

Home / State / दुनिया की सबसे मोटी महिला का सफल ऑपरेशन, 21 दिनों में 108 किलो घटा वजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो