scriptआजादी के 72 साल बाद देश के इन हिस्सों में पहली बार तिरंगा शान से लहराया | Flag hoisted in Kashmir: Indian national flag hoisted first time Sukma | Patrika News
सुकमा

आजादी के 72 साल बाद देश के इन हिस्सों में पहली बार तिरंगा शान से लहराया

देश में आजादी के इतने सालों के बाद भी यहां पहली बार झंडा फहराया गया

सुकमाAug 16, 2019 / 03:04 pm

Deepak Sahu

रायपुर.Flag hoisted in Kashmir: हर साल की तरह देश ने इस साल 15 अगस्त को भी आजादी के पावनपर्व के रूप में मनाया। देश के सभी प्रदेशों में हमारा तिरंगा शान से लहराता नज़र आया। सभी ने एक दूसरे को आजादी के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं।पूरा देश राष्ट्र भक्ति के रंग में सराबोर दिखा। क्या बच्चें,क्या युवा ,क्या बूढ़े सभी आज़ादी की इस वर्षगांठ को जीते हुए नज़र आएं ।
छत्तीसगढ़िया IAS ने रची धारा 370 हटाने की पटकथा, जानिए उनसे जुड़ी 10 बड़ी बातें

आजादी के प्रतीक हमारे तिरंगे को सभी जगह शान से फहराया जाता है। देश के सभी हिस्से जिसके गवाह बनते है। लेक़िन क्या आप जानते है? देश में अभी भी कुछ हिस्सें ऐसे हैं। जहां के लोगों ने पहली बार अपनी ज़मीन पर तिरंगे को फहरते हुए देखा है।
यहाँ पहली बार फ़हराया गया तिरंगा

देश के उन हिस्सों में पहली बार तिरंगा फहराया गया।उनमे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर का एक जिला सुकमा भी शामिल है।शायद आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है।सुकमा जिले के एक छोटे से गांव का नाम है बंडा। यह गांव लम्बे समय से नक्सलियों की गिरफ्त में रहा है। नक्सल कमांडर रहा बेट्टी रामा हर वर्ष यहाँ काला दिवस मनाया करता था। लेकिन उसके आत्म समर्पण के बाद पहली बार तिरंगा इस साल यहाँ तिरंगा फ़हराया गया।
VIDEO देखिये कैसे 40 हाथियों ने 2 लोगों को फुटबाल की तरह बेरहमी से रौंदा, दोनों की गई जान

बतादें कि हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा धरा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू -कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में भी पहली बार तिरंगा फ़हराया गया है।जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ।Flag hoisted in Kashmir:
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो