8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO देखिये कैसे 40 हाथियों ने 2 लोगों को फुटबाल की तरह बेरहमी से रौंदा, दोनों की गई जान

Elephant kills man हाथियों के झुण्ड ने लोगों को मौत की नींद सुलाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 16 Aug 2019, 2:12 PM IST

Elephant kills man

जानिए कहां 40 हाथियों ने 2 लोगों को गेंद की तरह पैरों से कुचल कर मार दिया

कोरबा.Elephant kills man: वैसे तो हाथी शांति प्रिय जानवर मने जाते हैं।शाकाहारी होने की वजह से हाथी ज्यादा हिंसक नहीं होते हैं। लेकिन छेड़े जाने या गुस्से में आने पर हाथियों के सामने जो भी आता है, उसे वे तहस-नहस कर देते हैं ।

वनमंडल कटघोरा में हुआ हादसा

हाथियों द्वारा इंसानों को मारे जाने का तजा मामला कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल से सामने आया है, जहां दंतैल हाथियों के झुण्ड ने दो लोगों को पटक-पटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसमें एक महिला और पुरुष शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जहां पसान है, जहां लगभग 40 दंतैल हाथियों का झुण्ड पेंड्रा के खोंडरी से वापस लौट रहा था,लेकिन अचानक उनके सामने दो लोग आ जाते है। हाथियों को सामने देखकर ये लोग अफरा तफरी में भागने लगते है,जिसके बाद गुस्साए हाथियों ने उन्हें कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतर दिया।जिसके बाद वन विभाग पर कई सवाल भी खड़े होते है।मृतकों में एक महिला और पुरुष शामिल है। हाथी से अब पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 40 हाथियों का दल इलाकों में मौजूद है।

आज सुबह पसान क्षेत्र के ग्राम पिपरहा जो लैंगि पंचायत का आश्रित ग्राम है बुधवारीन बाई उम्र 75 वर्ष तथा जीतराम उम्र 85 वर्ष को सुबह हांथीयों ने रौंद कर मार दिया। जीतराम को पेंड्रा अस्पताल लेकर जाने पर इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । जानकारिनुसार अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्तिथि नहीं होने से मौत हुई। फिलहाल वन अमला हाथियों की निगरानी में लग गया है। मृतकों को तत्काल मुआवजे के तौर पर 25 हजार रुपए की राशि दे दी गई है।Elephant kills man