scriptCM योगी के मंत्री की फिसली जुबान, मंच से पढ़े सोनिया गांधी के लिए कसीदे | Sanjay Nishad Praise Sonia Gandhi: संजय निषाद ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सुल्तानपुर की धरती सोनिया गांधी को अपने दिल का टुकड़ा मानती है। | Patrika News
सुल्तानपुर

CM योगी के मंत्री की फिसली जुबान, मंच से पढ़े सोनिया गांधी के लिए कसीदे

Sanjay Nishad Praise Sonia Gandhi: संजय निषाद ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सुल्तानपुर की धरती सोनिया गांधी को अपने दिल का टुकड़ा मानती है।

सुल्तानपुरMay 19, 2024 / 07:56 pm

Aman Kumar Pandey

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर योगी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद शनिवार 18 मई को सुल्तानपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान चुनावी मंच से संजय निषाद ने सुल्तानपुर से बीजेपी कैंडिडेट मेनका गांधी के बजाय सोनिया गांधी के कसीदे पढ़ने लगे। 

जानें क्या कहा संजय निषाद ने?

संजय निषाद ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सुल्तानपुर की धरती सोनिया गांधी को अपने दिल का टुकड़ा मानती है। बेटी मानती है और बहू मानती है। इसके बाद जब संजय निषाद को मंच पर खड़े बीजेपी विधायक ने रोका तो उन्होंने फिर इसके बाद मेनका गांधी का नाम लिया। इसके साथ ही मंच पर खड़े सभी भाजपा नेताओं का रिएक्शन भी अलग था। संजय निषाद ने आगे कहा कि निषादों ने अपनी नांव से समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस को बाहर फेंक दिया है। जैसे भगवान राम को पार लगाया था अब भाजपा को पार लगाना है।

Hindi News/ Sultanpur / CM योगी के मंत्री की फिसली जुबान, मंच से पढ़े सोनिया गांधी के लिए कसीदे

ट्रेंडिंग वीडियो