
Big Breaking: राहुल गांधी पर भड़की अदालत, 26 जुलाई तक दिया मौका, इसके बाद होगी कड़ी कार्रवाई
Big Breaking: भाजपा नेता अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। आज यानी 2 जुलाई को सुनवाई थी, लेकिन राहुल गांधी कोर्ट नहीं पहुंचे। कोर्ट में राहुल गांधी के अधिवक्ता ने सदन की कार्यवाही चलने के चलते राहुल गांधी के कोर्ट पहुंचने में असमर्थता जताई। इसके साथ हाजिरी माफी की मांग की। इसपर एमपीएमएलए कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए राहुल गांधी के मामले की सुनवाई की अगली तारीख 26 जुलाई तय कर दी। साथ ही सख्त हिदायत भी दी है कि अगर 26 जुलाई को राहुल गांधी प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। उन्हें कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को विचारण के लिए तलब किया था। राहुल गांधी ने 20 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत कराई थी।
उनके बयान दर्ज होने की कार्रवाई में मामला एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन राहुल गांधी प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट नहीं पहुंचे। इसपर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राहुल गांधी को कड़ी चेतावनी देने के साथ मामले की सुनवाई 26 जुलाई तक टाल दी है।
Updated on:
2 Jul 2024, 12:23 PM IST
Published on:
2 Jul 2024, 12:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.