27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज : PCS-J मुख्य परीक्षा 2022 में गड़बड़ी पर लोक सेवा आयोग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, किए गए निलंबित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा PCS-J मुख्य परीक्षा 2022 में हुई गड़बड़ी के मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। आयोग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Krishna Rai

•

Updated: 2 Jul 2024, 10:20 AM IST

UPPSC NEWS: यूपी लोक सेवा आयोग ने 3 अफसरों पर कार्रवाई की है। आयोग ने मामले में 2 कर्मचारियों पर भी एक्शन लिया। जिसमें अनुभाग अधिकारी शिवशंकर सिंह निलंबित किए गए हैं। इसके अलावा समीक्षा अधिकारी नीलम शुक्ला और सहायक समीक्षा अधिकारी भगवती देवी को भी निलंबित किया गया है।
इसी मामले में उपसचिव सतीश चंद्र मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और रिटायर्ड ARO के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है।

उत्तर पुस्तिका बदलने का था आरोप
कोर्ट ने लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थियों की सभी 6 प्रश्नपत्रों की उत्तर पुस्तिकाएं कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। याची श्रवण पांडेय अभ्यर्थी ने आरोप लगाया है कि उसकी अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका में हैंडराइटिंग बदली हुई है। एक अन्य उत्तर पुस्तिका के कुछ पन्ने फाड़े गए हैं, जिसकी वजह से वह मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाया। नंबर कम आने पर याची ने RTI के तह उत्तर पुस्तिकाएं देखीं तो ये खुलासे हुए थे।हालांकि इसके बाद ही आयोग ने कार्रवाई शुरू की है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग