20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट से निकलकर रामचेत मोची के परिवार से मिले राहुल गांधी, बच्ची के पैर का इलाज कराने की कही बात

Rahul Gandhi Sultanpur court appearance : राहुल गांधी आज सुल्तानपुर के MP/MLA कोर्ट में पेश हुए। राहुल गांधी ने कोर्ट पहुंचने पर जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

2 min read
Google source verification

कोर्ट से निकलने के बाद रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, (फोटो- 2024 की है जब पहली बार रामचेत से राहुल गांधी मिले थे)

सुल्तानपुर : राहुल गांधी आज अमित शाह मानहानि केस मामले में आज सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश हुए। राहुल गांधी के वकील के मुताबिक उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना के चलते दर्ज कराया गया। राहुल गांधी ने कोर्ट पहुंचने पर जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। वह कोर्ट में 20 मिनट तक मौजूद रहे। इस मामले में अब अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।

कोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी रामचेत मोची के परिवार से मिले। राहुल गांधी रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने रामचेत की पोती श्रद्धा को गोद में लिया। श्रद्धा के पैर में लगी चोट देखकर राहुल गांधी बोले कि यह चोट कैसे लगी। तो परिवार ने बताया कि काफी इलाज कराने के बावजूद भी चोट ठीक नहीं हो पा रही है। इस पर उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिया कि बच्ची की चोट का इलाज कराया जाए।

रामचेत मोची का नवंबर 2025 में हो गया था निधन

रामचेत मोची का 11 नवंबर, 2025 को कैंसर और टीबी की बीमारी के कारण हो गया था। राहुल गांधी ने रामचेत का इलाज भी करवाया था। लेकिन, वह ठीक न हो सके। अब रामचेत का बेटा दुकान चला रहा है।

2024 में पहली बार रामचेत की दुकान पर आए थे

राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 इसी केस के सिलसिले में सुल्तानपुर आए थे। इस दौरान कोर्ट से लौटते वक्त वह पहली बार रामचेत की दुकान पर पहुंचे थे। 5 मिनट की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने न सिर्फ रामचेत से मोची की कारीगरी की बारीकियां जानीं, बल्कि खुद जूता भी सिला था। इस दौरान रामचेत ने अपनी गरीबी को राहुल गांधी से साझा किया था औऱ आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी।

राहुल गांधी ने अगस्त 2025 में रामचेत मोची को एक सिलाई मशीन भेंट की थी। जो जापान से निर्मित थी और उसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए थी। इसके बाद राहुल गांधी ने 4 कार्टन सामान भी भेजा था, जिसकी कीमत 50 हजार रुपए थी। राहुल गांधी ने इस दौरान कॉल पर रामचेत मोची से बात भी की थी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।