scriptदीपावली को लेकर होमगार्डो ने कही बड़ी बात, कटोरा लेकर अब मांगेंगे भीख | Home guards big statement about diwali | Patrika News
सुल्तानपुर

दीपावली को लेकर होमगार्डो ने कही बड़ी बात, कटोरा लेकर अब मांगेंगे भीख

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स व राज्य कर्मचारी संघ एसोसिएशन के बैनर तले जिले के होमगार्डों ने ड्यूटी से हटाए जाने के विरोध में डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया।
 

सुल्तानपुरOct 22, 2019 / 03:26 pm

Neeraj Patel

दीपावली को लेकर होमगार्डो ने कही बड़ी बात, कटोरा लेकर अब मांगेंगे भीख

दीपावली को लेकर होमगार्डो ने कही बड़ी बात, कटोरा लेकर अब मांगेंगे भीख

सुलतानपुर. उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स व राज्य कर्मचारी संघ एसोसिएशन के बैनर तले जिले के होमगार्डों ने ड्यूटी से हटाए जाने के विरोध में डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए, मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिले के सैकड़ों होमगार्ड्स पुलिस विभाग के आदेश से प्रभावित हुए हैं। जहां ये लोग मशाल जुलूस, आत्मदाह करेंगे और कटोरा लेकर भींख मांगेंगे। तब तक इनकी मांगे नही मानी जायेगी तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा।

प्रदेश के 42 हजार होमगार्डों को ड्यूटी से हटाने के पुलिस विभाग ने आदेश कर दिए हैं। इससे इन होमगार्डों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। जिले में कुल 1100 होमगार्ड तैनात है जिसमें 707 होमगार्ड्स इससे प्रभावित हुए हैं। जिलेभर के होमगार्ड्स पुलिस विभाग के निर्णय के विरोध में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। जहां जमकर नारे बाजी की। वहीं बिना कारण बताए तीन दिन पहले 42 हज़ार जवानों को बैठा दिए।

दीपावली का पर्व है और इनके नौजवान छोटे छोटे बच्चे है। और लोगों का भविष्य जुड़ा हुआ है। ये लोग दीपावली नहीं मनाएंगे यह हम लोग प्रतिज्ञा की है। जब तक इन लोगों का बहाली नहीं हो जाती। तब तक हम लोग दीपावली नहीं मनाएंगे और हमारा संघर्ष चलता रहेगा। एक साथ 42 हज़ार लोगों को निकाल दिया। इसके बाद इससे बड़े बड़े आंदोलन किया जाएगा। जहां ये लोग मशाल जुलूस, आत्मदाह करेंगे और कटोरा लेकर भींख मांगेंगे। तब तक इनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा।

Home / Sultanpur / दीपावली को लेकर होमगार्डो ने कही बड़ी बात, कटोरा लेकर अब मांगेंगे भीख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो