scriptसुलतानपुर से मेनका और पीलीभीत से वरुण लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सियासी गलियारों में अटकलें तेज | Maneka Gandhi Varun Gandhi may fight from Sultanpur pilibhit seat | Patrika News
सुल्तानपुर

सुलतानपुर से मेनका और पीलीभीत से वरुण लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सियासी गलियारों में अटकलें तेज

भाजपा सूत्रों की मानें तो केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सुलतानपुर से चुनाव लड़ने की हामी भर दी है…

सुल्तानपुरMar 17, 2019 / 04:05 pm

Hariom Dwivedi

BJP

सुलतानपुर से मेनका और पीलीभीत से वरुण लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सियासी गलियारों में अटकलें तेज

सुलतानपुर. केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुलतानपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और उनके सुपुत्र सांसद वरुण गांधी पीलीभीत से पर्चा भरेंगे। रविवार को पूरे दिन जिले के सियासी गलियारों में मेनका-वरुण की खबरों को लेकर अटकलें चलती रहीं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी सुलतानपुर से चुनाव लड़ने की हामी भर दी है।
सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि हां यह लगभग तय हो गया है कि यहां से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनाव लड़ेंगी। सांसद वरुण गांधी पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी होंगे। हालांकि, इस सम्बंध में उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सांसद पीआरओ दयाराम अटल ने कहा कि मेनका गांधी के यहां से चुनाव लड़ने की खबर तो सच है, लेकिन जब तक लिस्ट जारी नहीं होती मैं अधिकृत बयान नहीं दे सकता। इसी तरह भाजपा नेता गोपीनाथ तिवारी ने भी कहा। भाजपा मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि यह लगभग तय हो गया है कि यहां से केंद्रीय मंत्री एवं सांसद वरुण गांधी की माता मेनका गांधी चुनाव लड़ेंगी।
सुलतानपुर से पुराना है मेनका का नाता
केंद्रीय मंत्री मेनका सजंय गांधी का सुलतानपुर जिले से लगाव और नाता काफी पुराना है। वर्ष 1980 में संजय गांधी की हवाई दुर्घटना में हुई आसामयिक मृत्यु के बाद मेनका गांधी ने ‘सजंय विचार मंच’ का गठन कर 1985 के लोकसभा चुनाव में अपने जेठ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी (तब सुलतानपुर की तहसील थी) लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकी थी। उस वक्त चुनाव के दौरान ‘जेठ-बहू के टक्कर में, जनता फंस गई चक्कर में’ उछला था। सजंय विचार मंच की अध्यक्ष मेनका गांधी ने खुद अमेठी से चुनाव लड़कर सुलतानपुर संसदीय सीट से राम सुन्दर सिंह एडोकेट को मैदान में उतारा था, हालांकि चुनावी सफलता कोसों दूर रह गई थी।

Home / Sultanpur / सुलतानपुर से मेनका और पीलीभीत से वरुण लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सियासी गलियारों में अटकलें तेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो