scriptबदचलनी के आरोप से परेशान पत्नी ने प्रवासी पति को गड़ासा से किया कत्ल | Troubled by allegations of misconduct, wife murders husband | Patrika News
सुल्तानपुर

बदचलनी के आरोप से परेशान पत्नी ने प्रवासी पति को गड़ासा से किया कत्ल

जिले के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के जासापारा गांव बुधवार को सुबह 4 बजे दलित बस्ती में छत पर सो रहे 30 वर्षीय राजेश की धारदार हथियार से हुई हत्या का राजफाश करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

सुल्तानपुरJun 12, 2020 / 04:53 pm

Karishma Lalwani

बदचलनी के आरोप से परेशान पत्नी ने प्रवासी पति को गड़ासा से किया कत्ल

बदचलनी के आरोप से परेशान पत्नी ने प्रवासी पति को गड़ासा से किया कत्ल

सुल्तानपुर. जिले के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के जासापारा गांव बुधवार को सुबह 4 बजे दलित बस्ती में छत पर सो रहे 30 वर्षीय राजेश की धारदार हथियार से हुई हत्या का राजफाश करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की माने तो मृतक की पत्नी प्रीती ने ही अपने पति के मारपीट व बदचलन के आरोपों से तंग आकर यह कदम उठाया था।
इस ब्लाइंड मर्डर केस की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष हरिराम यादव व पुलिस टीम ने अज्ञात अभियुक्त का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्ता प्रीती जो मृतक की पत्नी हैं को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्ता के पास से हत्या मे प्रयुक्त आला कत्ल एक गड़ासा को अभियुक्ता की निशादेही पर घर के कमरे से बरामद किया गया ।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्ता ने अपने पति के आए दिन प्रताड़ना व बदचलन होने के लांक्षन से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया।

Home / Sultanpur / बदचलनी के आरोप से परेशान पत्नी ने प्रवासी पति को गड़ासा से किया कत्ल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो