scriptपूर्व गृहमंत्री बोले- प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प, किसान आंदोलन की आड़ में किसानों को बरगला रहे कांग्रेसी | Chhattisgarh BJP: Former Home Minister said this about Congress | Patrika News
सुरजपुर

पूर्व गृहमंत्री बोले- प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प, किसान आंदोलन की आड़ में किसानों को बरगला रहे कांग्रेसी

Chhattisgarh BJP: भाजपा (BJP) जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की हुई बैठक, पूर्व गृहमंत्री (Former Home Minister) बोले- आने वाले 2 साल में चुनौतियों से होगा मुकाबला

सुरजपुरFeb 07, 2021 / 10:42 pm

rampravesh vishwakarma

पूर्व गृहमंत्री बोले- प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प, किसान आंदोलन की आड़ में किसानों को बरगला रहे कांग्रेसी

Former Home Minister in Meeting

सूरजपुर. भाजपा सूरजपुर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, भूलन सिंह मरावी, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व मुरली मनोहर सोनी की उपस्थिति में हुई।
बैठक में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा (Former Home Minister) ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की तरह हैं। सभी एकजुट होकर किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। आने वाले दो साल चुनौतियों से मुकाबला करने का वक्त है।

बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता केन्द्रीय बजट की उपलब्धि को जनता के बीच लेकर जाएं तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में शक्ति केन्द्र पर मनाने का आग्रह किया।
भूलन सिंह मरावी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत इकाई हैं। हम सभी को पार्टी कार्यक्रमों को एकजुटता से संचालित करने जरूरत है। सूरजपुर जिले की पहचान सशक्त संगठन के रूप मे हमेशा होती रही है। राजेश अग्रवाल ने जिला बैठक मे पूर्व निर्धारित एजेण्डा की मण्डलवार समीक्षा की।
उन्होंने पार्टी द्वारा सौपे जिम्मेदारी की प्रगति के बारे सभी मंडल अध्यक्ष से पूछताछ कर समय सीमा मे प्रपत्रों को जमा करने का आग्रह किया। रामकृपाल साहू व सत्यनारायण सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मुरली मनोहर सोनी ने किया।
इस दौरान पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर लाल संतोष सिंह, महेश्वर पैकरा, पुष्पा सिंह, अनूप सिन्हा, रामू गोस्वामी, श्यामा पाण्डेय, अशोक सिंह, थलेश्वर साहू, संदीप अग्रवाल, शशि तिवारी, रामकरण साहू,
रामानंद जायसवाल, शिवप्रसाद सिंह, गीता जायसवाल, सत्यनारायण जायसवाल, प्रदीप द्विवेदी, राजेश्वर तिवारी, बसंत कुशवाहा, एजाज अहमद, अजय अग्रवाल, राजेश तिवारी, रामेश्वर बैस, मार्तण्ड साहू, देवधन बिझिया, आनंद सोनी, सुभाष राजवाड़े व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

केन्द्रीय बजट का होगा प्रचार-प्रसार
भाजपा पूरे प्रदेश में केन्द्रीय बजट (Budget) की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए अभियान चलाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर पार्टी बुद्धिजीवी सम्मेलन, कारोबारियों से परिचर्चा व प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार प्रसार करेगी।

‘किसानों को बरगलाने का काम कर रही है कांग्रेस
भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कांग्रेस के चक्काजाम (Congress Road blockade) को ढकोसला बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार किसान (Farmers) के आंदोलन की आड़ में देश के किसानों को बरगलाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों का शोषण किया है। राज्य सरकार किसानों का पिछला बकाया भुगतान नही कर पा रही है।
गिरदावरी के नाम पर किसानों का रकबा कम किया गया। बारदाने की व्यवस्था नही की गई। मंडियों में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये गए। किसानों के नाम पर कागजों में धान बेचकर अधिकारी पैसे निकाल ले रहे हैं। जांच के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती की गई। कृषि कानून देश के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
इस कानून के तहत किसान मनचाही जगह पर अपनी फसल बेच सकते हैं। बिना किसी रुकावट दूसरे राज्यों में भी फसल बेच और खरीद सकते हैं। किसानों को उनकी फसल के अच्छे दाम मिलेंगे। कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग को लेकर व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव है, फसल खराब होने पर उसके नुकसान की भरपाई किसानों को नहीं बल्कि एग्रीमेंट करने वाले पक्ष या कंपनियों को करनी होगी।
किसान कंपनियों को अपनी कीमत पर फसल बेचेंगे, इससे किसानों की आय बढ़ेगी और बिचौलिया राज खत्म होगा। मोदी सरकार जिस तरह से लंबी अवधि में जनता को फायदा पहुंचाने वाले काम कर रही है, उससे विपक्ष के लिए अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो सकता है।

Home / Surajpur / पूर्व गृहमंत्री बोले- प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प, किसान आंदोलन की आड़ में किसानों को बरगला रहे कांग्रेसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो