scriptअवैध खदान में घुसकर गिट्टी निकाल रहा था किशोर, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि चली गई जान | Minor boy buried in illegal stone mine | Patrika News
सुरजपुर

अवैध खदान में घुसकर गिट्टी निकाल रहा था किशोर, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि चली गई जान

चचेरे भाई के साथ खदान से गिट्टी निकालने के दौरान हो गया हादसे का शिकार, कई बार हो चुकी है ऐसी घटनाएं

सुरजपुरMar 25, 2019 / 09:25 pm

rampravesh vishwakarma

Dead body

Dead body

सूरजपुर. गिट्टी उत्खनन के दौरान खदान धसकने से एक किशोर की मौत हो गई है। घटना सोमवार की दोपहर को समीपस्थ ग्राम देवीपुर में हुई है। घटना से समूचे गांव में मातम पसर गया है।

सूरजपुर जिले के ग्राम देवीपुर के देवनारायण सिंह का 15 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह सोमवार को अपने चचेरे भाई राजू सिंह के साथ देवीपुर मंदिर के पीछे चुआ नाला के समीप पहाड़ में स्थित गिट्टी खदान में करीब 6 से 7 फिट अंदर घुस कर गिट्टी निकाल रहा था।
गिट्टी निकालने के दौरान पत्थर के टुकड़ों के साथ मिट्टी भरभराकर राजेन्द्र पर गिर गई। इससे वह मिट्टी के नीचे दब गया।

इस बीच वहां मौजूद उसके भाई के शोर मचाने पर आसपास गिट्टी खुदाई कर रहे लोग मौके पर पहुचे और मिट्टी में दबे राजेन्द्र को बाहर निकालकर यहां अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से देवीपुर में मातम पसर गया है।

कई बार हो चुकी है घटनाएं
पिछले दिनों इसी तरह की घटना रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम में हुई थी। तब यह सवाल खड़ा हुआ था कि जिले भर में इस तरह के अवैध खदानों में बेखौफ रूप से उत्खनन जारी है। जिस पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है। लिहाजा लोगों को चंद रूपयों के लिए जान गंवानी पड़ रही है।

Home / Surajpur / अवैध खदान में घुसकर गिट्टी निकाल रहा था किशोर, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि चली गई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो