script16 वर्षीय लड़की को घर ले जाकर युवक कर रहा था दुष्कर्म, बेटी को लेने माता-पिता पहुंचे तो मिला ये जवाब, फिर… | Young man raped 16 year old girl | Patrika News

16 वर्षीय लड़की को घर ले जाकर युवक कर रहा था दुष्कर्म, बेटी को लेने माता-पिता पहुंचे तो मिला ये जवाब, फिर…

locationसुरजपुरPublished: Apr 05, 2019 09:09:38 pm

किशोरी के माता-पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, खोजबीन के दौरान परिजन को युवक के घर में बेटी के होने की लगी थी खबर

Rape with girl

Rape with girl

रामानुजनगर. एक युवक दूसरे गांव की 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। यहां वह उससे दुष्कर्म करता रहा। बेटी को खोजकर परेशान हो रहे माता-पिता को दो दिन बाद जब ये बात पता चली कि उसे एक युवक भगा ले गया है तो वे उसके घर पहुंच गए।
उन्होंने बेटी को ले जाना चाहा तो युवक ने उन्हें कहा कि नहीं जाने दूंगा। इसकी रिपोर्ट परिजन ने थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि किशोरी को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया।

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थानांतर्गत ग्राम ग्राम भुनेश्वरपुर निवासी सुखसाय प्रजापति पिता नन्दरू प्रजापति 1 अप्रैल को ग्राम सागरपुर पहुंचा। उसने यहां की एक १६ वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अपर घर भगा ले गया।
इधर किशोरी के परिजन बेटी के घर से गायब होने से परेशान थे। वे उसकी खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच परिजन को इसकी जानकारी हुई तो वे आरोपी के घर किशोरी को लेने पहुंचे, लेकिन आरोपी ने किशोरी को नहीं जाने दिया।
इस पर परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो