scriptवापी में 12 वर्षीय बालिका कोरोना पाॉजिटिव | 12-year-old girl Corona positive in Vapi | Patrika News
सूरत

वापी में 12 वर्षीय बालिका कोरोना पाॉजिटिव

वलसाड जिले में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची नौ
Number of corona patients reached nine in Valsad district

सूरतMay 17, 2020 / 10:43 pm

Sunil Mishra

वापी में 12 वर्षीय बालिका कोरोना पाॉजिटिव

corona

वापी. वापी में शनिवार को एक साथ दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें एक मरीज गोदाल नगर का 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ था। रविवार को उसकी चचेरी बहन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके साथही वलसाड जिले में कोरोना केसों की संख्या नौ हो गई है। हालांकि इनमें से चार मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और एक की मौत हो गई है। जबकि चार उपचाराधीन हैं।
आरोग्य विभाग की जानकारी के अनुसार शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों मरीजों के संपर्क में आए करीब दो सौ से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। जिसमें जनसेवा अस्पताल के लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आए 90 तथा गोदाल नगर निवासी मरीज के संपर्क में आए 123 लोग शामिल हैं। इसमे युवक के माता पिता के अलावा हरिया अस्पताल के डॉक्टर को भी क्वारंटाइन किया गया है। बताया गया है कि मोहम्मद कैफ के पिता कुछ दिन पहले मुंबई जाकर लौटे थे। उसके बाद युवक वापी में कई लोगों के संपर्क में ाया था। हाल में सभी लोगों की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ कोविड -19 जनसेवा अस्पताल के लैब टेक्नीशियन के संपर्क में अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ समेत 20 से ज्यादा लोगों को अटगाम में क्वारंटाइन किया गया है।
https://www.patrika.com/surat-news/two-corona-positive-patients-found-in-vapi-stirred-6106776/

https://twitter.com/PIB_India/status/1262015002208161792?s=20

https://twitter.com/collectorvalsad/status/1260842368233803779?s=20

Maha Corona: 16758 Covid-19, मुंबई में 10,714 संक्रमित मरीज, 3094 मरीज डिस्चार्ज...
कोरोनामुक्त हुआ नवसारी जिला
खेरगाम. नवसारी जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव के सभी आठ मरीजों के ठीक होने के बाद नवसारी राज्य का पहला कोरोनामुक्त जिला हो गया है।
जिले में कोरोना के आठ मामले पाए गए थे। इसमें से सात को पहले ही छुट्टी दे दी गई थी और शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के आठवें मरीज सूरत मनपा के उधना जोन में सफाई कर्मी और जलालपुर तहसील के कडोली गांव निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कोविड -19 यशफिन अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने पर प्रशासन के साथ ही लोगों ने भी राहत की सांस ली है। उसे छुट्टी मिलने पर अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ ने पुष्पवर्षा कर उसका स्वागत किया। अगले 13 दिन तक कोरोना का एक भी मामला सामने न आने पर जिले को ग्रीन जोन में शामिल कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो