script१५१ फीट का होगा ध्वज और चुनर | 151 ft. Flag and chunar | Patrika News
सूरत

१५१ फीट का होगा ध्वज और चुनर

– रविवार को निकलेगी अखिल भारतीय जीण माता सेवा संघ की यात्रा

सूरतOct 13, 2018 / 01:34 pm

Dinesh M Trivedi

file

१५१ फीट का होगा ध्वज और चुनर

सूरत. श्री अखिल भारतीय जीण माता सेवा संघ सूरत की ओर से रविवार को १४वीं ध्वज-चुनर यात्रा आयोजन किया जाएगा। इस बार ध्वज और चुनर १५१ फीट लंबे होंगे। संघ के गोविंद जिंदल ने बताया कि विशाल ध्वज २१ दिव्यांग बच्चों द्वारा मां बाण अंबा को अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष इस यात्रा में मां के सभी भक्त शामिल होते हैं। इसमें शहर की २३८ विभिन्न धार्मिक व समाजिक संस्थाओं का सहयोग मिलता है। सामाजिक समरसता में वाल्मिकी समाज की ११ मां स्वरूपा कन्याओं के चरण की कुमकुम चावल से पूजा की जाएगी। लक्ष्मी स्वरूपा बाण-जीण को १२१ गन्नों का महाभोग लगाया जाएगा। संघ के दिलीप पटेल ने बताया कि डॉयल १०० के प्रति सामाजिक जागृति लाने का प्रयास किया जाएगा। गंगाजल व तुलसी का वितरण तथा बेटी बचेगी तो सृष्टि रचेगी का संदेश दिया जाएगा। राजकोट से आने वाले कलाकार शरीर पर ५५१ दीपक बांध कर भव्य नृत्य आरती की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा माता की दिव्य झांकियां भी होंगी। सुबह नौ बजे पिंक सिटी अपार्टमेंट मॉडल टाउन पर समारोह शुरु होगा। यात्रा सुबह ११ बजकर ५१ मिनट पर प्रारंभ होगी। पिंकसिटी से केशवनगर चौकी, मारुति कॉम्प्लेक्स होते हुए लिम्बायत पुलिस स्टेशन के पास बाण माता मंदिर पर पहुंचेगी। मंदिर पर महाप्रसादी का आयोजन होगा।
सवामणी व भजन संध्या


सूरत. सिटीलाइट स्थित तेरापंथ भवन के मैत्री हॉल में रविवार को सुसवाणी माता नवरात्र महोत्सव सवामणी व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें कलाकार सुरेश जोशी एवं पून चोपड़ा भजनों की प्रस्तुति देंगे। शाम छह बजे सवामणी, सवा सात बजे पूजा व रात्रि साढ़े आठ बजे भजन संध्या होगी।
निर्धारित स्थानों लगाने होंगे पटाखा स्टॉल


सूरत. दिवाली पर उन्हीं पटाखा विक्रेताओं को पुलिस अस्थाई लाइसेंस जारी करेगी जो मनपा के निर्धारित स्थानों पर अपने स्टॉल लगाएंगे। इस संबंध में पुलिस विभाग ने बताया है कि मनपा ने फायर सेफ्टी के मापदंडों व व्यवस्था के अनुरूप शहर में कुछ प्लॉट निर्धारित किए हैं। उन्हीं प्लॉट के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो