scriptमंदिरों और घरों में गूंजा नंद घर आनंद भयो…. | Anand Ghoong Nanda Ghar Gunj in temples and homes .... | Patrika News
सूरत

मंदिरों और घरों में गूंजा नंद घर आनंद भयो….

झांकियों को देखकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर

सूरतAug 25, 2019 / 10:03 pm

Sunil Mishra

मंदिरों और घरों में गूंजा नंद घर आनंद भयो....

मंदिरों और घरों में गूंजा नंद घर आनंद भयो….

वापी. जन्माष्टमी का त्योहार वापी समेत आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया गया। ज्यादातर उत्तर बाहुल्य विस्तारों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। शनिवार को भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया गया। अंबामाता मंदिर, जलाराम मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन किया गया था। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया। कृष्ण के बाल स्वरूप को पालने में झुलाने के लिए भक्त लालायित रहे। जैसे ही घड़ी ने रात के 12 बजाए। मंदिरों व घरों में नंद घर आनंद भयो की गूंज उठने लगी। लोगों ने भाव विभोर को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। घरों व मंदिरों के अलावा जगह-जगह सार्वजनिक आयोजन कर जन्माष्टमी मनाई गई। यादव जनसेवा समिति द्वारा ग्रीन वीव, श्रीकृष्ण मित्र मंडल द्वारा वरुण कॉमप्लेक्स परिसर, यदुवंशी मित्र मंडल द्वारा छीरी, भारतीय एकता मंच द्वारा सोमनाथ में जमाष्टमी का त्योहार मनाया गया। कई आयोजनों में भगवान की झांकी सजाई गई थी। जिसे देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भजन कलाकारों ने भी कृष्ण भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर किया और कृष्ण की महिमा का बखान किया। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। नवनिर्मित एकता मंच फाउन्डेशन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी शुक्रवार को मनाई गई। शाम को आरती के बाद मुंबई से आए भजन कलाकार संजय पांडेय एवं साथी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। नारगोल में सहस्त्रधाम में भी हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व पर विशेष पूजा कर कृष्ण की जय जयकार की गई। इस दौरान कृष्ण की स्तुति कर उनके 108 नामों का जाप किया गया। भजन कलाकारों ने कृष्ण भजनों से लोगों को भाव विभोर कर दिया। जन्मोत्सव के बाद मेडिटेशन भी किया गया। सहजयोग से जुड़े लोग दूर-दूर से यहां आए थे।
दही हांडी फोडऩे का आनंद
जन्माष्टमी पर क्षेत्र में दही हांड़ी फोडऩे का लोगों ने आनंद उठाया। शनिवार को विहिप द्वारा जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान कई जगहों पर दही हांडी फोडक़र भगवान के जयकारे लगाए गए। चणोद, नामधा, वापी टाउन, चणोद, छीरी, छरवाड़ा के अलावा कई प्रमुख सोसायटियों में दही हांडी फोडक़र लोगों ने त्योहार मनाया।
मंदिरों और घरों में गूंजा नंद घर आनंद भयो....
विश्वंभरी धाम में जन्माष्टमी पर की पूजा
राबड़ा स्थित मां विश्वंभरी धाम में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने वहां पहुंचकर मां विश्वंभरी का दर्शन और पूजा का लाभ लिया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को पूजा में सहूलियत के लिए व्यवस्थाएं की गई थी। श्रद्धालुओं ने यहां निर्मित गुफा में शिवदर्शन, गोवर्धन पर्वत, नंद कुटीर, गौशाला और श्री रामकुटीर पहुंचकर धन्यता का अनुभव किया। हर त्योहार में यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ आती है और विश्वंभरी माता का दर्शन पूजन का लाभ लेते हैं।

Home / Surat / मंदिरों और घरों में गूंजा नंद घर आनंद भयो….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो