scriptनगर पालिका के फरमान से लोगों में नाराजगी | Anger in the people by the order of the municipality | Patrika News
सूरत

नगर पालिका के फरमान से लोगों में नाराजगी

गोबर का लेप और ईंट रखने के बाद होलिका दहन करने का अनुरोध

सूरतMar 19, 2019 / 10:02 pm

Sunil Mishra

patrika

नगर पालिका के फरमान से लोगों में नाराजगी


नवसारी. नवसारी नगर पालिका ने गोबर का लेप और ईंट रखने के बाद होलिका दहन करने का अनुरोध किया है। इससे रास्तों को नुकसान नहीं होगा। जिसे विपक्ष ने गलत बताया है। नवसारी शहर में वर्षों से कई जगहों पर होलिका दहन होता है। कई मुख्य मार्गों व गली मोहल्लों में लोग उत्साह के साथ होलिका जलाते हैं। इस वर्ष नगर पालिका ने नया फरमान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सडक़ पर होलिका जलाने से आग से डामर पिघलता और सडक़ को नुकसान होता है। इससे पालिका पर आर्थिक बोझा बढ़ता है। शहर के कुछ लोग इस आस्था से जोडक़र नाराजगी जता रहे हंै। विपक्ष के उपनेता हेमा राठौड़ ने कहा कि वर्षों से लोग चौराहे पर होलिका दहन करते आ रहे हैं। इस तरह के फरमान से हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होने कहा कि गर्मी में भी डामर पिघलता और उससे भी नपा को नुकसान होता है। पहले नपा अपने कामों को ठीक करे तो ऐसे सवाल खड़े नहीं होंगे।

नपा का फरमान गलत
नपा ने 18 मार्च को होलिका दहन से पूर्व गोबर का लेप लगाने और ईंट रखने के बाद दहन सामग्री रखने का फरमान जारी किया है। जो गलत है। तेज गर्मी में रास्तों का काम करने पर डामर पिघलने पर नुकसान नहीं होता है ? सिर्फ हिन्दू त्योहारों में ही नपा को नुकसान दिख रहा है।
मोहित हिरानी, नागरिक नवसारी
रास्तों को होता है नुकसान
दक्षिण गुजरात में चार पांच दिनों तक होलिका दहन होता है। शहर में लकडिय़ों और गोबर के उपले के साथ होलिका दहन होने से रास्तों को नुकसान पहुंचता है। कई जगहों पर लोग रोड की खुदाई कर होलिका दहन करते हैं। नपा की संपत्ति लोगों की ही है और उसे नुकसान न हो, इसके लिए यह अनुरोध किया गया है। होली जलाने से पूर्व गोबर लीपकर उस पर ईंट रखकर होली जलाने की सामग्री रखने के बाद होलिका जलाएं। रास्ते बनाते समय सतह पर डामर लगाया जाता है और डस्ट डाली जाती है। गर्मी में जो डामर पिघलता है उसके सामने ठेकेदार के साथ तीन साल का करार होता है।
दशरथ सिंह गोहिल, सीओ नवसारी नपा।

Home / Surat / नगर पालिका के फरमान से लोगों में नाराजगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो