scriptम्यूकॉरमाइकोसिस से एक और मौत, मरीजों की संख्या 100 हुई | Another death due to mucoramycosis, number of patients 100 | Patrika News
सूरत

म्यूकॉरमाइकोसिस से एक और मौत, मरीजों की संख्या 100 हुई

– न्यू सिविल में नए आठ और स्मीमेर में दो मरीज भर्ती, दोनों अस्पताल में अब तक आठ मरीजों की हुई मौत

सूरतMay 18, 2021 / 10:14 pm

Sanjeev Kumar Singh

म्यूकॉरमाइकोसिस से एक और मौत, मरीजों की संख्या 100 हुई

म्यूकॉरमाइकोसिस से एक और मौत, मरीजों की संख्या 100 हुई

सूरत.

न्यू सिविल अस्पताल में सोमवार को कतारगाम निवासी एक और व्यक्ति की म्यूकॉरमाइकोसिस से मौत हो गई। वहीं न्यू सिविल और स्मीमेर दस नए म्यूकॉरमाइकोसिस के मरीज भर्ती हुए है। न्यू सिविल में आठ मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया है। हाल में दोनों अस्पताल में भर्ती म्यूकॉरमाइकोसिस के मरीजों का आंकड़ा सौ हो गया है। अब तक दोनों अस्पताल में आठ मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद म्यूकॉरमाइकोकिस के मरीज ज्यादा सामने आ रहे है। शहर के सरकारी और निजी अस्पताल में रोजाना नए म्यूकॉरमाइकोसिस के मरीज भर्ती हो रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि न्यू सिविल अस्पताल में सोमवार को कतारगाम निवासी व्यक्ति की म्यूकॉरमाइकोसिस से मौत हो गई। अब तक न्यू सिविल में म्यूकॉरमाइकोसिस के पांच मरीज और स्मीमेर अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ न्यू सिविल में म्यूकॉरमाइकोसिस के आठ नए मरीज भर्ती हुए है। यहां छह मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया है। इनमें दो मेजर और चार माइनर ऑपरेशन शामिल हैं। न्यू सिविल में भर्ती मरीजों की संख्या 70 हो गई है।
दूसरी तरफ स्मीमेर अस्पताल में म्यूकॉरमाइकोसिस के सोमवार को दो नए मरीज भर्ती हुए। स्मीमेर में म्यूकॉरमाइकोसिस के मरीजों की संख्या 30 है।
न्यू सिविल मेडिकल स्टोर को म्यूकॉरमाइकोसिस के लिए जरुरी एम्फोटेरेसिन बी के 200 और स्मीमेर अस्पताल को 50 इंजेक्शन का स्टॉक मिला है। गौरतलब है कि, म्यूकॉरमाइकोसिस के मरीजों को एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। शहर के निजी मेडिकल स्टोरों में भी स्टॉक उपलब्ध नहीं है। इंजेक्शन नहीं होने के कारण डॉक्टरों को मरीजों के इलाज में दिक्कत आ रही है।

Home / Surat / म्यूकॉरमाइकोसिस से एक और मौत, मरीजों की संख्या 100 हुई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो