scriptगोशाला सेवार्थ होगी भागवत कथा | Bhagwat Katha will be for Goshala Sevarth | Patrika News
सूरत

गोशाला सेवार्थ होगी भागवत कथा

अध्यात्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट का कथा आयोजन 13 से

सूरतDec 08, 2019 / 08:34 pm

Dinesh Bhardwaj

गोशाला सेवार्थ होगी भागवत कथा

गोशाला सेवार्थ होगी भागवत कथा

सूरत. धनुर्मलमास की शुरुआत से पूर्व गो सेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रीअध्यात्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 13 से 19 दिसम्बर तक किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण तोला ने बताया कि कथा आयोजन सिटीलाइट में महाराजा अग्रसेन भवन के पंचवटी हॉल में होगा। कथा व्यास संजीवकृष्ण ठाकुर व्यासपीठ से प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे। कार्यक्रम की शृंखला में 13 दिसम्बर को सुबह आठ बजे वेसू में श्रीश्याम मंदिर से कथास्थली तक कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे से भागवत महात्म्य से कथा की शुरुआत होगी। कथा में आगे 14 दिसम्बर को प्रह्लाद चरित्र होगा व 15 को सुबह आठ बजे कॉजवे पर तापी किनारे चुंदड़ी महोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद 11 बजे से रक्तदान शिविर व दोपहर कथा में वामन अवतार व रामजन्म के प्रसंग होंगे। 16 दिसम्बर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 17 को कृष्ण बाललीला व गोवर्धन पूजा तथा 18 को कृष्ण-रुकमणि विवाह के प्रसंग होंगे। कथा की पूर्णाहुति से पूर्व 19 दिसम्बर को सुबह दस बजे हवन-यज्ञ, दोपहर में सुदामा चरित्र व शाम सात बजे से श्याम संग फूलों की होली के आयोजन किए जाएंगे। ट्रस्ट के सचिव विनोद अग्रवाल ने बताया कि कथा का आयोजन वृंदावन की समर्पण गोशाला के सेवार्थ किया जा रहा है। कथा की व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। कथा की तैयारी में सभी पदाधिकारी, महिला इकाई व व्यवस्था समिति के सदस्य सक्रिय है।

Home / Surat / गोशाला सेवार्थ होगी भागवत कथा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो