scriptBJP SURAT NEWS: भाजपा के विभिन्न मोर्चों का गठन | BJP SURAT NEWS: Formation of various fronts of BJP | Patrika News
सूरत

BJP SURAT NEWS: भाजपा के विभिन्न मोर्चों का गठन

राहुल को भी मिली जगह

सूरतAug 05, 2021 / 09:42 pm

Dinesh Bhardwaj

BJP SURAT NEWS: भाजपा के विभिन्न मोर्चों का गठन

BJP SURAT NEWS: भाजपा के विभिन्न मोर्चों का गठन

सूरत. भारतीय जनता पार्टी सूरत महानगर इकाई के विभिन्न मोर्चों की नई टीम की घोषणा गुरुवार को की गई है। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सूरत महानगर इकाई शामिल है।
इकाई अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा व महामंत्री किशोर बिंदल ने गुरुवार को जारी भाजयुमो इकाई में मंत्री पद पर प्रवासी राजस्थानी राहुल अग्रवाल की नियुक्ति को मंजूरी दी है। अग्रवाल के अलावा इकाई में अध्यक्ष भाविन टोपीवाला व महामंत्री पार्थ व विवेक की नियुक्ति पहले ही कर दी गई थी। नई टीम में चार उपाध्यक्ष, पांच मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष व कार्यालय मंत्री को शामिल किया है। इसी तरह से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में अध्यक्ष हेमंत भगत ने अपनी टीम में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच मंत्री व एक-एक कोषाध्यक्ष व कार्यालय मंत्री रखा है। भारतीय जनता पार्टी सूरत महानगर इकाई के विभिन्न मोर्चों की नई टीम की घोषणा गुरुवार को की गई इसी तरह से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई टीम का गठन किया गया है।

Home / Surat / BJP SURAT NEWS: भाजपा के विभिन्न मोर्चों का गठन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो