scriptबिना हेलमेट बाइक रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता | BJP worker joins without helmet bike rally | Patrika News
सूरत

बिना हेलमेट बाइक रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

यातायात कानून का खुलकर उड़ाया मजाक वलसाड लोकसभा सीट

सूरतApr 21, 2019 / 10:13 pm

Sunil Mishra

patrika

बिना हेलमेट बाइक रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता


वापी. यातायात पुलिस बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने वाले आम लोगों पर तो सख्ती खूब करती है, लेकिन जब नेताओं के समर्थकों की बात आती है तो उसके हाथ-पैर फूल जाते हैं। ऐसा ही कुछ वापी में लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की ओर से निकाली गई बाइक रैली में नजर आया।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने पेपीलोन होटल के पास स्थित प्रचार कार्यालय से बाइक रैली का आयोजन किया था। इसमें जिला भाजपा प्रमुख, विधायक कनु देसाई, शहर भाजपा अध्यक्ष मितेश देसाई समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए थे। बिना हेलमेट पहने बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ता पुलिस के सामने ही यातायात कानून का मखौल उड़ाते दिखे। बात-बात पर संविधान और देश के कानून की सबसे ज्यादा दुहाई देने वाली पार्टी के कार्यकर्ता बाइक लेकर नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्गों समेत कई विस्तारों में घूमे। गत दिनों दानह में निर्दलीय प्रत्याशी की बाइक रैली में बिना हेलमेट शामिल हुए समर्थकों पर दानह पुलिस ने जुर्माना लगाया था। जो मामला काफी चर्चा में रहा। इसके बावजूद यहां बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ता बिन हेलमेट नजर आए। बार-बार सामान्य नागरिकों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास दिलाने वाले नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को इस बारे में कोई नसीहत नहीं दी।

Home / Surat / बिना हेलमेट बाइक रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो