scriptआधा दर्जन मामलों में वांछित बूटलेगर धरा गया | bootleger kept, wanted in half-dozen cases | Patrika News
सूरत

आधा दर्जन मामलों में वांछित बूटलेगर धरा गया

क्राइम ब्रांच ने नियोल चैक पोस्ट से पकड़ा, २.४० लाख नकद बरामद

सूरतSep 16, 2018 / 09:31 pm

Dinesh M Trivedi

file

आधा दर्जन मामलों में वांछित बूटलेगर धरा गया

सूरत. सूरत शहर व ग्रामीण के आधा दर्जन थानों में लंबे समय से वांछित चल रहे बूटलेगर ईश्वर वासफोड़ा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक पलसाणा तहसील के अंत्रोली गांव निवासी ईश्वर वासफोड़ा के खिलाफ सूरत समेत दक्षिण गुजरात के विभिन्न थानों में शराब तस्करी व बिक्री के ५० से भी अधिक मामले दर्ज हंै।
कामरेज, कडोदरा, सचिन, सरथाणा व क्राइम ब्रांच में दर्ज छह मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। सूचना पर पुलिस उप निरीक्षक एम.एस.त्रिवेदी व उनकी टीम ने शनिवार को उसे नियोल चैक पोस्ट के निकट मोहीनी गांव के रास्ते पर धर दबोचा। उसके कब्जे से एक कार, २ लाख ४० हजार ७५० रुपए नकद व दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
हत्या के मामले में वांछित गिरफ्तार


सूरत. डिंडोली पुलिस ने हत्या के मामले में छह माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भेस्तान एसएमसी आवास निवासी सोयेल खान (१९) गत जनवरी में हुई एक युवक की हत्या में लिप्त था। मृतक का उसके बहनोई के साथ विवाद चल रहा था। उसके बहनोई ने सोयेल व अन्य छह सात जनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
स्वाइन फ्लू के दो और पॉजिटिव मरीज मिले

सूरत. शहर में शनिवार को स्वाइन फ्लू के दो और पॉजिटिव मरीज सामने आए। दोनों ही महिलाएं हैं और निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

इसी के साथ स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक भटार रोड क्षेत्र निवासी 59 वर्षीय महिला और सिटीलाइट क्षेत्र निवासी 53 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।
शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनवरी से लेकर अब तक सूरत में स्वाइन फ्लू के 16 पॉजिटिव मरीज दर्ज हुए हैं। इनमें से 11 अस्पताल में भर्ती हंै। पांच की हालत स्थिर, दो को वेंटीलेटर, तीन को बीपेप और एक को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

Home / Surat / आधा दर्जन मामलों में वांछित बूटलेगर धरा गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो