scriptपानी में बहकर खाई में गिरी कार | Car fell into a ditch after being washed away in water | Patrika News
सूरत

पानी में बहकर खाई में गिरी कार

ढाई घंटे बाद पहुंची मदद, कार सवार दोनों जनों को सुरक्षित निकाला बाहर

सूरतJul 26, 2021 / 07:08 pm

विनीत शर्मा

पानी में बहकर खाई में गिरी कार

पानी में बहकर खाई में गिरी कार

बारडोली. नेविगेशन के आधार पर मुम्बई से महाराष्ट्र के नवापुर जाने के लिए निकले माता-पुत्र की कार खाई में जा गिरी। रात को ढाई घंटे तक कार में फंसे दोनों जने मदद की गुहार लगाते रहे। बाद में ग्रामीणों की नजर पडऩे पर जेसीबी की मदद से कार समेत दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बारिश के कारण सूरत जिला की महुवा तहसील के कोष से गुजरती कोष खाड़ी का लो लेवल ब्रिज पर पानी आ जाने से यह दुर्घटना हुई।
मुम्बई निवासी अंकुश रामचंद्र शिंदे महाराष्ट्र परिवहन निगम का कर्मचारी है। रविवार को अंकुश अपनी माता संगीता के साथ मुंबई से नवापुर जाने के लिए निकला था। अंकुश की पत्नी अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ पीहर नवापुर गई थी। यहां बेटी की तबियत खराब होने के कारण अंकुश अपनी मां के साथ कार से नवापुर जाने के लिए निकला था। वह नेविगेशन के आधार रास्ता ढूंढ कर जा रहा था। उसी दौरान सूरत जिला की महुवा तहसील के कोष गांव के पास कोष खाड़ी के लो लेवल ब्रिज से बारिश का पानी बहने लगा था।
इसका अंदाजा कार चालक को नहीं लगा और वह कार को नेविगेशन के आधार पर ही ब्रिज पर ले गया। पानी का प्रवाह तेज होने से उसकी कार बहने लगी। दोनों जैसे-तैसे कर कार के ऊपर चढ़ गए और मदद की गुहार लगाने लगे। करीब ढाई घंटे तक कोई नजर नहीं आया। इस बीच वहां से बाइक पर जा रहे युवकों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने नजदीकी ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीण जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और कार समेत दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो