scriptक्लोरीन गैस का रिसाव, 14 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती | Chlorine gas leak, 14 staff hospitalized recruitment | Patrika News
सूरत

क्लोरीन गैस का रिसाव, 14 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

नाथ इंडस्ट्रियल केमिकल्स कंपनी में हादसा

सूरतFeb 17, 2019 / 11:04 pm

Sunil Mishra

patrika

क्लोरीन गैस का रिसाव, 14 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वापी. जीआइजीसी सेकेंड फेज स्थित नाथ इंडस्ट्रियल केमिकल्स कंपनी में शनिवार रात क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। गैस के प्रभाव में आए 14 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।
कर्मचारियों के अनुसार रात करीब आठ बजे अचानक गैस रिसाव हो शुरू हो गया। इसके कुछ देर बाद ही कंपनी में भागदौड़ मच गई। गैस लगने से कर्मचारियों का दम घुटने लगा था। जिस प्लांट में यह हादसा हुआ वहां तथा नजदीक में काम कर रहे कर्मचारियों पर गैस का प्रभाव ज्यादा पड़ा। उनकी हालत बिगडऩे पर आनन फानन में सभी को हरिया अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से तीन को आइसीयू में भर्ती किया गया। इसमें से एक की हालत नाजुक बताई गई है। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए कंपनी प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन मिलने से मना कर दिया गया। वहीं, आसपास के लोगों ने यह भी बताया कि गैस रिसाव के कारण सडक़ पर भी हडक़म्प का माहौल रहा। मामले की शिकायत जीआइडीसी पुलिस में दर्ज की गई है। गैस रिसाव कैसे हुआ, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा।
patrika
अस्पताल लाए गए कर्मचारी
गैस लगने के बाद अस्पताल लाए गए कर्मचारियों में जयप्रकाश सिंह, अखिलेश, सुनील कुमार, अंजन सिंह, जयमंगल सिंह, रंजक, भगवान सिंह, शैलेश सिंह, संदीप, कृष्णकांत अग्रवाल, कुलदीप कुलश्रेष्ठ, चतुर सिंह, रवि वानखेडे, मंगल मंडल शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो