scriptखतरा: इस रेलवे ट्रेक की मिट्टी बही, खिसक गए पत्थर | dangerous railway track of india train accident news | Patrika News
सूरत

खतरा: इस रेलवे ट्रेक की मिट्टी बही, खिसक गए पत्थर

कई जगहों पर मिट्टी बहने और पत्थर खिसकने की जो जानकारी सामने आई है उसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

सूरतJun 19, 2021 / 04:59 pm

deepak deewan

अब 5 दिन और इंतजार करेगा रेलवे, फिर बस्ती को रौंदने निकलेगा बुलडोजर, निगम ने कहा

अब 5 दिन और इंतजार करेगा रेलवे, फिर बस्ती को रौंदने निकलेगा बुलडोजर, निगम ने कहा

वलसाड. रेलवे की ओर से फे्रट कॉरिडोर का कार्य जोरों पर चल रहा है। इस कॉरिडोर के काम में रेलवे की तत्परता हर तरफ नजर आ रही है। रेलवे इस कार्य के अंतर्गत 20 दिन में ही ओवरब्रिज बनाकर रिकार्ड बना रहा है। बताया गया है कि इसी के तहत वांकी नदी के पास ब्रिज पास पटरियों को बिछाने का कार्य हो रहा है।
इस कार्य में लापरवाही सामने आ रही है। यहां पहली बरसात में ही मिट्टी बैठ गई है। यहां तक कि पटरी के लिए डाले गए पत्थर व गिट्टी भी खिसक गए। इससे सवाल उठ रहा है कि शुरुआती बरसात में ही यह हाल है तो आगे क्या होगा। रेलवे के अधिकारियों ने इस बारे में पूछने पर कहा कि यह कार्य कॉन्ट्रैक्टर का है।
वैसे तो केन्द्र सरकार की निगरानी में यह काम चल रहा है लेकिन इस तरह के कार्य को देखकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं। नई पटरी बिछाई जा रही हैं लेकिन बरसात में कई जगहों पर मिट्टी बहने और पत्थर खिसकने की जो जानकारी सामने आई है उसकी अनदेखी भी नहीं की जा सकती।

Home / Surat / खतरा: इस रेलवे ट्रेक की मिट्टी बही, खिसक गए पत्थर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो