scriptsurat news : फ्लैट लेने के चक्कर में प्रौढ़ के साथ 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी | Fraud of Rs 1.80 crore with an adult in the matter of buying a flat Ve | Patrika News
सूरत

surat news : फ्लैट लेने के चक्कर में प्रौढ़ के साथ 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी

– वेसू पुलिस ने व्यापारी दम्पति के खिलाफ दर्ज किया मामला

सूरतDec 19, 2023 / 09:54 pm

Dinesh M Trivedi

surat news : फ्लैट लेने के चक्कर में प्रौढ़ के साथ 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी

surat news : फ्लैट लेने के चक्कर में प्रौढ़ के साथ 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी

सूरत. वेसू क्षेत्र में एक दम्पति ने प्रौढ़ के साथ धोखाधड़ी की। फ्लैट का सौदा कर उनसे 1.80 करोड़ रुपए ले लिए लेकिन दस्तावेज बना कर नहीं दिए। रुपए वापस मांगने पर पीडि़त को जो करना हो कर लेने की धमकी दी।पुलिस के मुताबिक वेसू रसिकविला अपार्टमेंट निवासी नंदकिशोर अग्रवाल व उनकी पत्नी मैना अग्रवाल ने मिल कर सिटीलाइट सूर्यदर्शन अपार्टमेंट निवासी संजय मुरारका (55) के साथ धोखा किया।
पीडि़त संजय व नंदकिशोर दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। नंदकिशोर ने संजय को रसिकविला अपार्टमेंट स्थित रिहायशी फ्लैट बेचने के बारे में बात की। 7 अप्रेल 2021 को दोनों बीच एक करोड़ 80 लाख 99 हजार 700 रुपए में फ्लैट का सौदा तय हुआ। उस दौरान नंद किशोर ने उन्हें बताया कि फ्लैट पर लोन लिया हुआ है।
पेमेंट मिलने पर वह लोन चुका देगा और बैंक से एनओसी लेकर फ्लैट के दस्तावेज उनके नाम पर करवा देगा। परिचित होने के कारण संजय ने भरोसा कर टोकन मनी के तौर पर 11 लाख रुपए दे दिए। उसके बाद 19 मार्च 2022 तक टुकड़ों में शेष एक करोड़ 69 लाख रुपए का भी भुगतान कर दिया।
कुल एक करोड़ 80 लाख चुकाने के बाद पीडि़त ने फ्लैट के दस्तावेज उनके नाम करवाने की बात की लेकिन नंदकिशोर व मैना ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बैंक का बकाया लोन जमाकर एनओसी भी नहीं ली। बहाने बना कर उन्हें टालते रहे। काफी समय बाद भी जब उन्होंने दस्तावेज बना कर नहीं दिए तो पीडि़त ने अपने रुपए वापस मांगे।
इस पर उन्होंने रुपए लौटाने से इनकार करते हुए जो करना हो कर लेने की धमकी दी। इस पर पीडि़त ने वेसू थाने में लिखित शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच महिला पुलिस उप निरीक्षक ए.एम.वसावा को सौंपी गई है।

Hindi News/ Surat / surat news : फ्लैट लेने के चक्कर में प्रौढ़ के साथ 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो