scriptअग्रवाल विद्या विहार पहुंचे राज्यपाल | Governor reached Agrawal Vidya Vihar | Patrika News
सूरत

अग्रवाल विद्या विहार पहुंचे राज्यपाल

हिन्दी दिवस के मौके पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की मेहमाननवाजी

सूरतSep 14, 2019 / 09:07 pm

Dinesh Bhardwaj

अग्रवाल विद्या विहार पहुंचे राज्यपाल

अग्रवाल विद्या विहार पहुंचे राज्यपाल

सूरत. हिन्दी दिवस के मौके पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार को अग्रवाल विद्या विहार स्कूल की मेहमाननवाजी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के लिए लिंगानुपात संतुलन अति आवश्यक है। भारतवर्ष की संस्कृति, वेशभुषा, खान-पान सम्पूर्ण विश्व में प्रेरणास्त्रोत रही है लेकिन विडम्बना है कि हम उसे ही भूलते जा रहे है। हिन्दी को राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनाने के लिए सभी को अथक प्रयास करना होगा। इससे पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अग्रवाल विद्या विहार अंग्रेजी माध्यम के महाविद्यालय परिसर में आगमन पर स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज विद्या विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद गोयल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, उपाध्यक्ष गोकुलचंद बजाज, उपाध्यक्ष सुभाष मित्तल, सचिव रमेश चौधरी, कोषाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल आदि ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

यात्रा में गूंजे जयकारे

भाद्रपद पूर्णिमा के मौके पर शनिवार सुबह श्रीखेतेश्वर पैदल यात्रा संघ की ओर से पूर्णिमा पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत परवत पाटिया में संत श्रीखेतेश्वर सर्किल से की गई। बाद में यात्रा बाजे-गाजे के साथ खटोदरा के संत खेताराम मंदिर पहुंची और वहां पर आरती समेत अन्य आयोजन हुए। इस मौके पर आगामी मातृशक्ति सम्मेलन की जानकारी भी दी गई।

Home / Surat / अग्रवाल विद्या विहार पहुंचे राज्यपाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो