इसके चलते वह काफी डर गया और घर से रुपए लेकर मुम्बई भाग निकला। फिर वहां से तुरंत रात की ट्रेन पकडक़र अंजार जा रहा था, लेकिन वलसाड में जीआरपी ने पकड़ लिया। वलसाड रेलवे पुलिस ने बताया कि लडक़े को शंकाशील हालत में होने पर थाने लाया गया था। उसके पास से १५ लाख रुपए मिलने पर मामला गंभीर था। इसे लेकर तुरंत परिवार को बुलाया गया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद रुपए और लडक़े को परिजनों को सौंप दिया गया।