scriptसूरत में पॉजिटिव सैकड़े से भी कम, 162 स्वस्थ, 2 की मौत | Less than a hundred positive in Surat, 162 healthy, 2 dead | Patrika News
सूरत

सूरत में पॉजिटिव सैकड़े से भी कम, 162 स्वस्थ, 2 की मौत

– शहर और ग्रामीण में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,42,230 हुई, 1,37,736 स्वस्थ, अब तक 2094 की मौत

सूरतJun 10, 2021 / 10:15 pm

Sanjeev Kumar Singh

सूरत में पॉजिटिव सैकड़े से भी कम, 162 स्वस्थ, 2 की मौत

सूरत में पॉजिटिव सैकड़े से भी कम, 162 स्वस्थ, 2 की मौत

सूरत. शहर और जिले में बुधवार को 2 जनों की कोरोना वायरस से मौत हो गई और नए 100 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के नए 63 और जिले में 37 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, कुल 162 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,42,230 हो गई हैं। इसमें 2094 की मौत हो चुकी हैं।
मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1620 है। हाल में सूरत जिले के 1050 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 174 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 109 की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन पर 62, बाइपेप पर 35 और वेंटिलेटर पर 8 कोरोना मरीज भर्ती हैं। अब तक शहर में कुल 1,10,494 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिसमें 1,07,323 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में कुल 31,736 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 30,413 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
शहर में किस जोन में कितने मरीज मिले

जोन / पॉजिटिव

सेंट्रल -05

वराछा-ए -07

वराछा-बी -07

रांदेर -13

कतारगाम -09

लिम्बायत -09

उधना -05

अठवा -08
कुल -63

Home / Surat / सूरत में पॉजिटिव सैकड़े से भी कम, 162 स्वस्थ, 2 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो