scriptभरुच में बदला मौसम का मिजाज | Mood of change in Bharuch | Patrika News
सूरत

भरुच में बदला मौसम का मिजाज

दिन भर छाए रहे बादल

सूरतSep 09, 2018 / 08:19 pm

Sanjeev Kumar Singh

surat file photo

भरुच में बदला मौसम का मिजाज

भरुच.
जिले में रविवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसके कारण लोगों ने वातावरण में ठंडक महसूस की। दोपहर को भी आसमान में घने काले बादल छाए रहे और शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही। आसमान में बादल के छाए रहने से किसानों में चिन्ता व्याप्त है। मौसम में बदलाव देख कृषि कार्य में जुटे किसानों की ओर से बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने बताया कि बारिश होने से कृषि कार्य प्रभावित हो सकता है। फसलों पर डाले गए कीटनाशक भी बेअसर हो जाएंगे।
जगन्नाथ मंदिर के दान पेटी से नकदी चोरी
भरुच. शहर के आश्रय सोसायटी स्थित जगन्नाथ मंदिर के दान पेटी से चोरों ने शनिवार रात नकदी चोरी कर फरार हो गए। दान पेटी में कितनी राशि थी इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
भरुच शहर के आश्रय सोसायटी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर है। शनिवार रात को चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर दान पेटी से नकदी चोरी फरार हो गए। दान पेटी से कितना राशि चोरी हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। उधर, मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद होने से कोई फुटेज नहीं मिल सका।
शिक्षा मंत्री ने की शुलपाणेश्वर महादेव की पूजा
नर्मदा. शिक्षा राज्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह चूडास्मा ने गुजराती सावन माह के अंतिम दिन रविवार को केवडिया के पास शुलपाणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किया। मंत्री ने मंदिर में शिवपूजा की और शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा अर्पित तक जलाभिषेक किया। शिक्षण मंत्री के साथ जिला भाजपा नेता व अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

धूमधाम से निकली गणपति की शोभायात्रा
भरुच. शहर के जाडेश्वर इलाके में शनिवार शाम गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भरुच सांसद मनसुख वसावा ने शोभायात्रा से पूर्व भगवान गणपति की आरती की। इस अवसर पर जाडेश्वर गणपति युवक मंडल के सदस्य और भाजपा नेता उपस्थित थे। डीजे की धुन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

Home / Surat / भरुच में बदला मौसम का मिजाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो