scriptअब रात को महिला कोच में महिला पुलिस रहेगी तैनात | Now the women police will be posted in the women's coach at night | Patrika News
सूरत

अब रात को महिला कोच में महिला पुलिस रहेगी तैनात

ट्रेन में शिक्षिका से बलात्कार के प्रयास की घटना को लेकर आइजी ने ली अफसरों की क्लास

सूरतAug 21, 2019 / 09:53 pm

Sanjeev Kumar Singh

अब रात को महिला कोच में महिला पुलिस रहेगी तैनात

अब रात को महिला कोच में महिला पुलिस रहेगी तैनात

सूरत.

वलसाड की शिक्षिका के साथ ट्रेन के महिला कोच में हुई बलात्कार की कोशिश की घटना को लेकर प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर हरकत में आ गया है। मंगलवार को रेलवे के आइजी सूरत पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी हासिल करने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में महिला यात्रियों की सुरक्षा को कड़ी करने पर जोर दिया गया। आइजी ने रात के दौरान महिला कोच में महिला पुलिसकर्मी तैनात करने का आदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने उधना स्टेशन पर पुलिस उपनिरीक्षक की तैनाती करने की भी घोषणा की।

गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर वलसाड की एक शिक्षिका वडोदरा से गुजरात क्वीन एक्सप्रेस में वलसाड जा रही थी। एक युवक महिला कोच में सवार हुआ। उसने शिक्षिका से बलात्कार का प्रयास किया। घटना को लेकर पुलिस और रेल प्रशासन में हडक़ंप मचने के साथ पुलिस गश्त पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को रेलवे के आइजी सूरत पहुंचे। उन्होंने गाडिय़ों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो