scriptअद्र्धसैनिक बल ने जानी सेवा गतिविधि | Paramilitary forces know service activity | Patrika News
सूरत

अद्र्धसैनिक बल ने जानी सेवा गतिविधि

अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट व सेवा फाउंडेशन की सेवा गतिविधियों के बारे में सिल्क हेरीटेज मार्केट परिसर में नजदीकी से जाना

सूरतMay 29, 2020 / 09:54 pm

Dinesh Bhardwaj

अद्र्धसैनिक बल ने जानी सेवा गतिविधि

अद्र्धसैनिक बल ने जानी सेवा गतिविधि

सूरत. कोरोना संक्रमण के दौरान शहरभर में लागू लॉकडाउन में कानून-व्यवस्था संभालने के लिए विशेष रूप से तैनात अद्र्धसैनिक बल के जवान शुक्रवार को कपड़ा बाजार पहुंचे। यहां पर उन्होंने अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट व सेवा फाउंडेशन की सेवा गतिविधियों के बारे में सिल्क हेरीटेज मार्केट परिसर में नजदीकी से जाना। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट बनवारीलाल जाट, पीआई कल्पेश रामटेक, एएसआई जितेंद्र अनुरागी आदि सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रस्ट के विनोद अग्रवाल, फाउंडेशन के राजीव ओमर आदि से संगठन की सेवा गतिविधियों के बारे में विस्तार से जाना। जिसमें उन्हें बताया गया कि जनता कफ्र्यू के बाद से लगातार जरुरतमंदों को भोजन, राशन किट समेत अन्य सेवा दी जा रही है और यह 31 मई तक जारी रहेगी। यहां बाद में सभी अधिकारियों व जवानों ने अन्नपूर्णा भोजनालय में प्रसाद भी ग्रहण किया।

केंद्रीय मंत्री ने की वेबिनार

सूरत. बीकानेर लोकसभा के सांसद व भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए शहर के भगवान महावीर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वेबिनार में भाग लिया। वेबिनार में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में जानकारी दी। वेबिनार में सांसद दर्शना जरदोष, महापौर डॉ. जगदीश पटेल, वीएनएसजीयू के पूर्व कुलपति प्रेम सारदा, तेरापंथ समाज के ललित खोखावत, कपीश खाटूवाला, यशवर्धन, विल बेर्ले, दीपक कौशिक आदि मौजूद रहे।

Home / Surat / अद्र्धसैनिक बल ने जानी सेवा गतिविधि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो