मौसम खुशनुमा
बारिश ने मौसम खुशनुमा कर पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी पर लगाम लगा दिया। घरों में चाय-पकौड़े बनना शुरू हो गया। लोग दिन में गाडिय़ां उठाकर परिवार के साथ नक्षत्र गार्डन, लवाछा रामेश्वर मंदिर, बिन्द्राबीन व खानवेल के पर्यटन स्थलों पर घूमने निकल पड़े। दो दिन से हो रही बारिश से आम जनमानस को जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है, वही फसलों के फायदे से किसान भी खुश हैं। जिले में सोमवार को पूरे दिन कभी हल्की, कभी झमाझम बारिश हुई। बीच बीच में मूसलाधार बरसात होने से दमण गंगा के किनारे बसे निचले स्थनों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
बाढ़ नियंत्रण केन्द्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में सिलवासा में 68.2 एमएम व खानवेल में 181.6 एमएम बारिश हुई। समाचार लिखे जाने तक कुल मिलाकर सिलवासा में 760 व खानवेल में 880 एमएम बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। दूरवर्ती क्षेत्र खानवेल, आंबोली, मांदोनी, दूधनी, कौंचा, बेड़पा, सिंदोनी, खेरड़ी में भी जमकर मेघ बरसे। बारिश के कारण खानवेल विस्तार में बहने वाली डुंगरी व साकरतोड़ नदियां किनारों से सटकर बहने लगी है। मैदानी क्षेत्र मसाट, रखोली, दपाड़ा, सुरंगी, आंबोली विस्तार के तराई वाले खेत जल प्लवित हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के चेकडेम उफनकर बह रहे हैं। खानवेल चौड़ा में दो फीट ऊंचाई की चादर चल रही है। बारिश होने से धान के लिए सिंचाई की जरूरत पूरी हो गई है। किसान खेतों में धान रोपण करने लगे हैं।