scriptस्विस बैंक में जमा धन राशि के मामले में भारत 88वें नंबर पर खिसका, सूची में ये देश है टाॅप पर | Money in Swiss banks: India slips to 88th place | Patrika News
विदेश

स्विस बैंक में जमा धन राशि के मामले में भारत 88वें नंबर पर खिसका, सूची में ये देश है टाॅप पर

स्विस बैंक में जमा धन राशि के मामले में भारत 88वें नंबर पर खिसक गया है। इससे पहले भारत 2016 में 75वें और 2015 में 61वें स्थान पर था। इस सूची में ब्रिटेन शीर्ष पर है।

सूरतJul 03, 2017 / 09:29 am

santosh

स्विस बैंक में जमा धन राशि के मामले में भारत 88वें नंबर पर खिसक गया है। इससे पहले भारत 2016 में 75वें और 2015 में 61वें स्थान पर था। इस सूची में ब्रिटेन शीर्ष पर है। 
इसके साथ ही स्विस बैंक में जमा सभी देशों की कुल राशि में भारतीय लोगों की कुल राशि मात्र 0.04 फीसदी रह गई है। वर्ष 2007 तक भारत का नाम यहां जमा धन के मामले में शीर्ष 50 देशों की सूची में होता था। 
2004 में भारत स्विस बैंक की सूची में वें नंबर पर था। कहा जा सकता है कि भारत का काला धन स्विस बैंक से धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। 

ब्रिटेन पिछली बार की तरह पहले नंबर पर ही काबिज है। स्विस बैंक में 95 लाख करोड़ रुपए की राशि जमा है । भारत की कुल जमा राशि 4500 करोड़ रुपये के लगभग है। पिछले साल भारत का कुल शेयर 0.08 फीसदी था।

Home / world / स्विस बैंक में जमा धन राशि के मामले में भारत 88वें नंबर पर खिसका, सूची में ये देश है टाॅप पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो