scriptSurat/ दिसम्बर तक शहर की सडक़ों पर 100 इलेक्ट्रीक बसें दौड़ेगी | Surat 100 electric buses will run on city roads by December | Patrika News
सूरत

Surat/ दिसम्बर तक शहर की सडक़ों पर 100 इलेक्ट्रीक बसें दौड़ेगी

फिलहाल 50 बसें चल रही हैं, वर्ष 2024 के अंत तक 500 इलेक्ट्रीक बसें चलाने का मनपा का आयोजन

सूरतOct 28, 2021 / 08:40 pm

Sandip Kumar N Pateel

Surat/ दिसम्बर तक शहर की सडक़ों पर 100 इलेक्ट्रीक बसें दौड़ेगी

File Image

सूरत. शहर में प्रदूषण की समस्या विकट बन रही है, ऐसे में मनपा ने प्रदूषण पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू करते हुए शहर में 50 इलेक्ट्रीक बसें शुरू की हैं और अब दिसम्बर तक नई 50 बसों के साथ कुल 100 बसों को चलाने का निर्णय किया है। जबकि वर्ष 2024 तक इलेक्ट्रीक बसों की संख्या 500 करने की योजना मनपा ने बनाई है।

शहर में मास ट्रांसपोर्टेशन का विस्तार हो रहा है। बीआरटीएस और सिटी बसें मिलाकर करीब 700 बसें मनपा चला रही है और राज्य में सबसे अधिक सिटी बसें सूरत में चल रही हैं। साथ ही वाहनों से होने वाले हवा प्रदूषण को रोकने के लिए मनपा ने 50 इलेक्ट्रीक बसें भी चलाना शुरू करने के साथ भविष्य में अधिक से अधिक इलेक्ट्रीक बसें चलाने पर जोर दिया जा रहा है। मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणी ने बताया कि मनपा ने नई 150 इलेक्ट्रीक बसों का ऑर्डर दे दिया है, इसमें से 50 बसें दिसम्बर अंत तक शहर में चलने लगेगी और फिर लगातार बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। वर्ष 2024 तक इलेक्ट्रीक बसों की संख्या 500 करने के साथ ही सरकारी और निजी मिलाकर 40 हजार इलेक्ट्रीक वाहन सडक़ों पर दौडें़ इसके लिए भी मनपा आयोजन कर रही है।

Home / Surat / Surat/ दिसम्बर तक शहर की सडक़ों पर 100 इलेक्ट्रीक बसें दौड़ेगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो