8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

surat diamond industry recession- सूरत के हीरा उद्यमियों की समस्या बनी गंभीर, हजारों श्रमिक नौकरी से निकाले जा चुके

surat diamond industry recession हीरा श्रमिकों की समस्या को लेकर उप मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

2 min read
Google source verification
surat diamond industry recession- सूरत के हीरा उद्यमियों की समस्या बनी गंभीर, हजारों श्रमिक नौकरी से निकाले जा चुके

surat diamond industry recession- सूरत के हीरा उद्यमियों की समस्या बनी गंभीर, हजारों श्रमिक नौकरी से निकाले जा चुके


सूरत
सूरत का हीरा उद्योग इन दिनों भयंकर मंदी के दौर में फंसता जा रहा है। हजारों श्रमिक नौकरी से निकाले जा चुके हैं और कइयों पर तलवार लटक रही है। ऐसे में अब कई संगठन मदद की गुहार लगा रहे हैं।
हीरा उद्योग से जुडे लोगों का कहना है कि हीरा उद्योग में इन दिनों मंदी का माहौल है। हीरा कंपनियों में से हीरा श्रमिकों को बाहर निकाला जा रहा है। सूरत डायमंड वर्कर यूनिट के सदस्य बेरोजगार हीरा श्रमिकों के लिए आर्थिक पैकेज बनाने और उनकी मदद के लिए योजना बनाने के लिए गांधीनगर में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल से मिले।
इस बारे में

सूरत डायमंड वर्कर यूनियन के भरत हडिया ने बताया कि सोमवार को उप मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हीरा श्रमिकों की वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा की और उनके लिए कोई आर्थिक पैकेज घोषित करने की मांग की। इसके अलावा हीरा कंपनियों में से निकाले जा रहे हीरा श्रमिकों के लिए श्रम कानून कड़े करने के साथ सिंथटिक हीरों के व्यापार पर राके लगाने की मांग की।

अगले 100 दिन में सरकार इन एजेंडों पर करेगी काम, आर्थिक मंदी बड़ी चुनौती अगले 100 दिन में सरकार इन एजेंडों पर करेगी काम, आर्थिक मंदी बड़ी चुनौती

यूनियन ने हीरा श्रमिकों की परिस्थिति को गंभीर बताते प्रोफेशनल टैक्स रद्द करने और उनके लिए मदद की मांग की। दूसरी ओर यूनियन ने एक कंपनी के उपर हीरा श्रमिकों को काम नहीं देने का आरोप लगाते हुए कलक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया है कि कंपनी के 25 हीरा श्रमिकों को पर्याप्त काम नहीं देकर उन्हें दूसरे काम में लगा दिया है। इस कारण उनका वेतन कम हो गया है। इससे उनकी समस्या बढ गई है। यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से उन्हें उचित वेतन दिलाने की मांग की है।

SURAT PHOTO : 70 साल के बुजुर्गों ने स्टेज पर किया प्यार का इजहार