scriptsurat news- सिन्थेटिक हीरों का व्यापार बढ़ा, नेचुरल का घटा | surat news-Business of synthetic diamonds increased, naturals decrease | Patrika News
सूरत

surat news- सिन्थेटिक हीरों का व्यापार बढ़ा, नेचुरल का घटा

अप्रेल से जुलाई में सिन्थेटिक हीरों का निर्यात 89 प्रतिशत तक बढ़ा

सूरतSep 04, 2019 / 09:27 pm

Pradeep Mishra

surat news- सिन्थेटिक हीरों का व्यापार बढ़ा, नेचुरल का घटा

surat news- सिन्थेटिक हीरों का व्यापार बढ़ा, नेचुरल का घटा

सूरत
जहां एक ओर नेचुरल हीरों का व्यापार घट रहा है, वहीं दूसरी ओर सिन्थेटिक हीरों का व्यापार बढ़ रहा है। सूरत में भी कई हीरा व्यापारी धीरे-धीरे नेचुरल डायमंड में शिफ्ट हो रहें हैं। हाल में ही जारी किए एक आकड़ों के अनुसार अप्रेल-2018 से जुलाई की तुलना में इस वर्ष अप्रेल से जुलाई में सिन्थेटिक हीरों का निर्यात 89 प्रतिशत तक बढ़ा है। पहले चीन और इजराइल से बड़े पैमाने पर सिन्थेटिक हीरों का निर्यात होता था, जो कि अब सूरत से हो रहा है। सूरत के कई हीरा उद्यमी भी अब नेचुरल हीरों का कारोबार छोड़कर सिन्थेटिक हीरों के व्यापार में •ाुडऩे का मन बना रहे हैं।
एस्पिरेशन एग्जिबिशन 6 सितंबर से
नवरात्रि और दिवाली को खास बनाने के लिए ताज गेट वे में 6 और 7 सितंबर को एस्पिरेशन एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है। इसमें देशभर के नामचीन फैशन डिजाइनर्स फैशन का तड़का लगाएंगे। इसमें लैकमे फैशन वीक डिजाइनर के डिजाइनक शोकेस से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। इसमें दिल्ली से पूजा सर्राफ, अरूनि द सिम्पल सहित कई लोग उपस्थित होंगे। लखनवी कुर्ती, जूती, लहंगा, प्लाजो समेत वुमंस वियर की कई रेंज मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो