scriptSURAT NEWS DAYRI: असली आजादी अपनाओ प्रतियोगिता, विजेता सम्मानित | SURAT NEWS DAYRI: Adopt real freedom competition, winner honored | Patrika News
सूरत

SURAT NEWS DAYRI: असली आजादी अपनाओ प्रतियोगिता, विजेता सम्मानित

-कलश यात्रा, सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या के भी होंगे आयोजन :
 

सूरतDec 09, 2023 / 09:37 pm

Dinesh Bhardwaj

SURAT NEWS DAYRI: असली आजादी अपनाओ प्रतियोगिता, विजेता सम्मानित

SURAT NEWS DAYRI: असली आजादी अपनाओ प्रतियोगिता, विजेता सम्मानित

सूरत. अणुव्रत समिति, ग्रेटर सूरत की ओर से असली आजादी अपनाओ विषय पर अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2023 के तृतीय चरण का आयोजन उधना स्थित तेरापंथ भवन में किया गया। राज्य स्तरीय लेखन, चित्रकला, गायन, भाषण, कविता प्रतियोगिता में द्वितीय चरण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मुंद्रा, भुज, अहमदाबाद, वापी, नवसारी, सूरत, बारडोली आदि शहर के विभिन्न विद्यालय के 75 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की ओर से सूरत समेत देशभर की अणुव्रत समितियों के माध्यम से स्कूलों द्वारा करीब 1000 स्थानों पर लेखन, चित्रकला, गायन, भाषण व कविता प्रतियोगिता का आयोजन अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2023 के रूप में किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में स्कूल स्तरीय, द्वितीय में जिला स्तरीय, तृतीय में राज्य स्तरीय व चतुर्थ चरण में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन किए जा रहे हैं। तेरापंथ भवन में प्रतियोगिता की शरुआत अणुव्रत गीत से की गई। यहां विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अणुविभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सुराणा, विजयकांत खटेड, सुभाष चपलोत, अरविंद सिंघी, जयंतीलाल कोठारी, गौतम गादिया, अनिल चोरडिय़ा, संजय चपलोत, शिल्पा मादरेचा, पूर्णिमा गादिया, डिम्पल नाहर, सीमा जैन, परीक्षक सुमन शाह, फाल्गुनी, प्रिया खटोड़, अनिका, अध्यक्ष विमल लोढा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र छाजेड़, कार्यक्रम संयोजिका रेखा ढलावत आदि मौजूद रहे। संचालन मंत्री संजय बोथरा ने किया।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 20 दिसंबर से


सूरत. श्रीश्याम सरकार यात्रा संघ की ओर से 20 से 26 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। संघ के संस्थापक राजेश धानुका ने बताया कि कथा का आयोजन सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के श्यामकुंज हॉल में होगा, जिसमें व्यासपीठ से कोलकाता के पंडित मालीराम शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक भागवत के अलग-अलग प्रसंग का वर्णन करेंगे।
संघ के संदीप बेरीवाला ने बताया कि कथा आयोजन की शुरुआत में 20 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे वेसू स्थित श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी और दोपहर में भागवत कथा महात्मय से कथा प्रारंभ होगी। इसके बाद 21 को सती चरित्र एवं ध्रुव कथा, 22 को जड़ भरत एवं प्रहलाद चरित्र, 23 को श्रीकृष्ण अवतार एवं नंदोतसव, 24 को कृष्ण लीला एवं गोवर्धन पूजा, 25 को रुक्मणी विवाह एवं 26 को सुदामा चरित्र एवं हवन पूर्णाहुति होगी। कार्यक्रम में कई यजमान होंगे। आयोजक श्रीश्याम सरकार यात्रा संघ के पिंटू अग्रवाल, अमित मोदी, विनय अग्रवाल, कामना गर्ग, बबिता केडिया, रचना गोयल, रेणु मोदी, सपना अग्रवाल, अनिता तायल समेत अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय है।
– कथा के दौरान विशेष आयोजन :

आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा के दौरान मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी 22 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे कथास्थली से श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम तक श्रीसांवरिया सेवा संघ की ओर से निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। 23 दिसंबर को रात्रि में सुंदरकांड पाठ श्रीरामायण प्रचार समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 24 दिसंबर को रात्रि 7.30 बजे श्रीश्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय व आमंत्रित गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे।
भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन


ओडिसा के कांग्रेस सांसद धीरज साहू और उसके संबधियों के यहां बरामद करोड़ों की संपत्ति मामले में शनिवार को भाजपा सूरत महानगर इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर तख्तियां लेकर विरोध किया। इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी कांग्रेस पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया और बताया कि इस घोटाले का नाम गांधी करप्शन सेंटर रखा जाए तो गलत नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी गरीबों की पाई-पाई वापस लाने की है, वे किसी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindi News/ Surat / SURAT NEWS DAYRI: असली आजादी अपनाओ प्रतियोगिता, विजेता सम्मानित

ट्रेंडिंग वीडियो