scriptSURAT NEWS : शोरगुल पर घर से बाहर निकले युवक की हत्या | SURAT NEWS : Youth killed in front of his home in surat | Patrika News
सूरत

SURAT NEWS : शोरगुल पर घर से बाहर निकले युवक की हत्या

SURAT NEWS : दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज

सूरतJun 26, 2019 / 01:15 pm

Dinesh M Trivedi

file

SURAT NEWS : शोरगुल पर घर से बाहर निकले युवक की हत्या

सूरत. पांडेसरा थाना क्षेत्र के प्रभुनगर में शोरगुल होने पर घर से बाहर निकले एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से फरार हुए दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांडेसरा पुलिस के मुताबिक हार्दिक और लालू नाम के दो युवकों ने प्रभुनगर निवासी अरविंद जगबहादुर बेनवंशी (22) की सोमवार देर रात हत्या कर दी। हार्दिक और लालू रात साढ़े दस बजे प्रभुनगर में अरविंद के घर के बाहर शोरगुल मचा रहे थे। वह किसी दीपू नाम के युवक को ललकार रहे थे और उसे घर से बाहर निकलने के लिए कह रहे थे। शोरगुल पर अरविंद और उसका भांजा आजाद घर के बाहर निकले। दोनों अरविंद से उलझ गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लालू ने उस पर चाकू से हमला किया और दोनों वहां से फरार हो गए। खबर मिलने पर पांडेसरा पुलिस और १०८ एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। अरविंद को गंभीर हालत में न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। पांडेसरा पुलिस ने उसके भांजे आजाद की प्राथमिकी के आधार पर हार्दिक और लालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी है।

बांह में लगा था चाकू


बताया जाता है कि अरविंद की बाएं हाथ की बांह में चाकू लगा था। हमलावर बांह में चाकू घोंप कर भाग निकले थे। उसे चाकू लगी हालत में ही अस्पताल लाया गया था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। यदि उसे तुरंत उपचार मिलता तो उसकी जान बच सकती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो