सूरत

Swami Vivekananda; इस तरह याद किए जाएंगे स्वामी विवेकानंद

Swami Vivekananda; वर्षभर चलेगा संपर्क कार्य, घर-घर संपर्क कर लोगों को बताएंगे स्वामी विवेकानंद के विचार, स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी ने अनोखे तरीके से शुरू की उनको याद करने की मुहिम

सूरतSep 11, 2019 / 01:51 pm

विनीत शर्मा

patrika

सूरत. स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी ने अनोखे तरीके से उनको याद करने की मुहिम शुरू की है। स्वामी विवेकानंद के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए वर्षभर संपर्क कार्य शुरू किया है। केंद्र से जुड़े लोगों की टीम देशभर में घर-घर जाकर लोगों को विवेकानंद के विचारों से जोड़ेगी।
स्वामी विवेकानंद ने 125 साल पहले विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में इसलिए पहना चोगा व पगड़ी

विचार मंथन : जब विवेकानन्द के जन्म से पूर्व में मुझें एक अद्भूत दिव्य दर्शन हुआ- रामकृष्ण परमहंस
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के इस अभियान को संपर्क कार्य का नाम दिया गया है। अभियान के तहत करीब 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है, जिसमें गुजरात प्रांत की टीम करीब तीन लाख लोगों से संपर्क करेगी। सूरत समेत दक्षिण गुजरात में पांच हजार से अधिक लोगों से संपर्क किया जाएगा।
विचार मंथन : साधक वही जो हर पल सावधानी से इन पंच महाबाधाओं से बचते हुए साधना-पथ पर चलता रहे- स्वामी विवेकानंद

विचार मंथन : संसार में माँ के सिवा कोई दूसरा धैर्यवान और सहनशील नहीं है- स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda; इस तरह याद किए जाएंगे स्वामी विवेकानंद
https://twitter.com/hashtag/Vivekananda?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
गुजरात प्रांत प्रमुख नरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि कन्याकुमारी शिला स्मारक 2 सितंबर 1970 को लोगों के लिए खोला गया था। यह केंद्र 50वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इसी उपलक्ष्य में वर्षभर अभियान चलाकर लोगों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ा जाएगा। केंद्र के 20 हजार से अधिक सक्रिय प्रशिक्षित सहयोगी और शुभचिंतक फॉलोअर हैं जो करीब 50 लाख लोगों से संपर्क कर स्वामी विवेकानंद के साहित्य का वितरण करेंगे और उनके विचार से अवगत कराएंगे।
विचार मंथन : महान कार्य आप भी कर सकते हैं- स्वामी विवेकानन्द

विचार मंथन : किसी पुस्तक ने ईश्वर को उत्पन्न नहीं किया, किन्तु ईश्वर की प्रेरणा से धर्म पुस्तकों की रचना हुई है- स्वामी विवेकानन्द
Swami Vivekananda; इस तरह याद किए जाएंगे स्वामी विवेकानंद
सूरत विभाग प्रमुख संजय ने बताया कि सूरत समेत दक्षिण गुजरात में 60 प्रशिक्षित कार्यकर्ता और तीन सौ से अधिक फॉलोअर हैं। दक्षिण गुजरात में वर्षभर में पांच हजार से अधिक लोगों से संपर्क का लक्ष्य तय किया गया है। गुजरात में 350 प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं समेत 1100 से अधिक फॉलोअर्स के साथ तीन लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
विचार मंथन : अनीति एवं अविवेक-युक्त मान्यता, परम्परा को कभी स्वीकार मत करों- स्वामी विवेकानंद

अगर इन 10 चीजों को जीवन में नहीं किए अमल तो हर पल होंगे फेल, क्या बोल गए थे स्वामी विवेकानंद, पढ़ें यहां

Home / Surat / Swami Vivekananda; इस तरह याद किए जाएंगे स्वामी विवेकानंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.