scriptKNIGHT CURFEW IN SURAT : पहले दिन चला दंड का डंडा | The first day 107 cases of injunction breach filed, sit-up in surat | Patrika News
सूरत

KNIGHT CURFEW IN SURAT : पहले दिन चला दंड का डंडा

– निषेधाज्ञा भंग के 107 मामले दर्ज, उठक- बैठक भी करवाई

सूरतNov 23, 2020 / 09:52 am

Dinesh M Trivedi

KNIGHT CURFEW IN SURAT : पहले दिन चला दंड का डंडा

KNIGHT CURFEW IN SURAT : पहले दिन चला दंड का डंडा

सूरत. शहर में शनिवार से लागू किए गए रात्रि कफ्र्यू के पहले दिन पुलिस ने नियमों का भंग करने वालों के खिलाफ दंड का डंडा चलाया। एक ही रात में पुलिस ने निषेधाज्ञा भंग के 107 मामले दर्ज किए। पुलिस की विशेष शाखा के सूत्रों की माने तो शनिवार रात्रि नौ बजे से पुलिस की विभिन्न टीमें शहर के मुख्य मार्गो पर हरकत में आ गई थी। पुलिसकर्मियों ने रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे के दौरान निषेधाज्ञा भंग के पहले दिन कुल 107 मामले दर्ज किए और कार्रवाई की। वहीं, कई स्थानों पर कफ्र्यू भंग करने वालों लोगों को उठक बैठक करवा कर भी दंडि़त किया। शहर के कासकीवाड इलाके में पुलिसकर्मियों द्वारा रात में कफ्र्यू भंग करने वाले एक युवक को उठक -बैठक करवाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

1.10 लाख का जुर्माना वसूला :

पुलिस व प्रशासन द्वारा दिन में भी कई स्थानों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन नहीं करने वाले 143 लोगों के चालान बना कर 19 हजार 398 रुपए व मास्क का उपयोग नहीं करने वाले एक हजार 217 लोगों से 90 हजार 516 रुपए दंड वसूला। इसी तरह कुल एक हजार 361 लोगों से एक लाख 10 हजार 114 रुपए का अर्थ दंड वसूल किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो