scriptमानसून थमा, बढऩे लगी गर्मी | The monsoon, the rising heat | Patrika News
सूरत

मानसून थमा, बढऩे लगी गर्मी

किसानों को धानरोपण में हो रही परेशानी

सूरतJul 19, 2019 / 07:42 pm

Sunil Mishra

patrika

मानसून थमा, बढऩे लगी गर्मी


सिलवासा। माह के शुरुआत में मानसून आने के बाद दूसरे पखवाड़े में बारिश नहीं होने से गर्मी फिर बढऩे लगी है। श्रावण आते ही मानसून ने करवट बदल ली है। आसमान में छाए गहरे बादल कमजोर पड़ गए हैं।
patrika
मानसून कमजोर पडऩे से किसानों को धानरोपण में परेशानी

पिछले एक सप्ताह से बारिश बंद हैं। मानसून कमजोर पडऩे से किसानों को धानरोपण में परेशानी हो रही है। किसान नदी नालों से पानी लेकर खेती कर रहे हैं।
प्रदेश की राजधानी सिलवासा में 1280.2 तथा खानवेल में कुल 1311.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो मानसून सत्र की 52 प्रतिशत है। पहली जुलाई से 7 जुलाई तक बादल जमकर बरसे। सप्ताहभर मूसलाधार बारिश से नदी, नाले, जलाशल, झरने, चेकडेम आदि पानी से लबालब भर गए थे। मधुबन डेम का जलस्तर 72 मीटर पहुंच गया। बारिश थमते ही डेम के सभी गेट बंद कर दिए हैं। दूसरे सप्ताह से बादल नरम पड़़ गए हैं। इसके साथ तापमान में गर्मी और उमस बढ़ी है। हवा की गति कम होने से गर्मी बढ़ी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.8 तथा न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नमी का पैमाना 69 प्रतिशत तथा दबाव 998 मिलीबार दर्ज हुआ। सूर्यदेव बादलों के साथ आंख मिचौली का खेलते नजर आए। बारिश रुकते ही तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है, जिससे जल्द ही बारिश की संभावना है।

Home / Surat / मानसून थमा, बढऩे लगी गर्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो