scriptज्ञान, भक्ति और वैराग्य की बहेगी त्रिवेणी | Triveni will flow with knowledge, devotion and disinterest | Patrika News
सूरत

ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की बहेगी त्रिवेणी

शुक्रवार को कलश शोभायात्रा से शुरुआत, चुंदड़ी महोत्सव, रक्तदान शिविर समेत होंगे कई आयोजन

सूरतDec 11, 2019 / 09:14 pm

Dinesh Bhardwaj

ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की बहेगी त्रिवेणी

ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की बहेगी त्रिवेणी

सूरत. धनुर्मलमास की शुरुआत से पूर्व गो सेवार्थ अध्यात्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से शहर में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी का प्रवाह कथाव्यास वृंदावन के संजीवकृष्ण ठाकुर बहाएंगे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण तोला ने बताया कि वृंदावन में वृद्ध, बीमार व बेसहारा गाय की शरणस्थली समर्पण गोशाला के सेवार्थ सिटीलाइट में महाराजा अग्रसेन भवन के पंचवटी हॉल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन शुक्रवार से किया जाएगा। इसमें वृंदावन के कथाव्यास संजीवकृष्ण ठाकुर प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे। भागवत कथा में शुक्रवार को भागवत महात्म्य से शुरुआत होगी और 14 दिसम्बर को प्रह्लाद चरित्र व 15 को सुबह आठ बजे तापी नदी के कॉजवे पर चुंदड़ी महोत्सव और सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में वामन अवतार, रामजन्म के प्रसंग होंगे। आगे 16 को कृष्ण जन्मोत्सव, 17 को कृष्णलीला व गोवर्धन पूजा, 18 को उद्धव-गोपी संवाद व कृष्ण-रुकमणि विवाह प्रसंग होगा। इसके बाद 19 दिसम्बर को सुबह 10 बजे यज्ञ-हवन, दोपहर तीन बजे सुदामा चरित्र, शाम सात बजे श्याम संग होली व रात आठ बजे भागवत कथा की पूर्णाहुति की जाएगी।

कल निकलेगी कलश शोभायात्रा


भागवत कथा की शुरुआत में शुक्रवार सुबह आठ बजे से आयोजक अध्यात्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कलश शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा वेसू में श्रीश्याम मंदिर से रवाना होगी और बाजे-गाजे के साथ कथास्थली महाराजा अग्रसेन भवन पहुंचेगी। इस दौरान बग्गी में कथावाचक, राधाकृष्ण की जीवंत झांकी के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष मौजूद रहेंगे।

विभिन्न ग्यारह समितियों का गठन


13 से 19 दिसम्बर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के सफल आयोजन के सिलसिले में आयोजक ट्रस्ट ने अलग-अलग व्यवस्था के लिए ग्यारह समितियों का गठन किया है। कथा आयोजन सिलसिले में संजीव तोला, अशोक मोर, अजय अग्रवाल, शालिनी तोला, निशा बजाज मुख्य संयोजक तथा कैलाश सोमानी व अमित तापडिय़ा मुख्य सहसंयोजक बनाए गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो